फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Reconstructed family home unconscious

परिवार को बेहोश कर घर खंगाला

Thu, 07 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 07 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Reconstructed family home unconscious
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद नगर में मंगलवार की रात्रि चोरों ने रामलीला ग्राउंड में स्थित मकान में परिवार के सदस्यों को स्प्रे छिड़ककर बेहोश कर दिया और हजारों की नगदी के साथ अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली से लगभग सौ मीटर की दूरी पर स्थित रामलीला ग्राउंड के समीप रहने वाले नरेश त्यागी के मकान में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। नरेश के मुताबिक मंगलवार की रात्रि वह परिवार के साथ छत पर सोया हुआ था।
विज्ञापन


सुबह बारिश होने पर जब वह उठकर नीचे पहुंचा तो देखा सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा हुआ है। चोर अलमारी में रखे करीब 10 हजार रुपये, तीन चांदी की धार्मिक मूर्तियां, तांबे के बर्तन, गैस सिलेंडर और मोबाइल फोन चोरी करके ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि चोरों ने वारदात से पूर्व सभी पर स्प्रे का छिड़काव कर बेहोश कर दिया था।  जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से घटना की बाबत जानकारी ली। नरेश ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। 

बता दें कि फिलहाल नगर में चोरों का आतंक चरम पर है। पुलिस वारदात का खुलासा नहीं करती कि चोर अगली घटना को अंजाम देकर पुलिस को बार बार चुनौती देने का काम कर रहे हैं। बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर नगरवासियों में पुलिस के प्रति रोष पनपा हुआ है।

दो घरों से साढ़े तीन लाख की चोरी
बड़गांव में  मंगलवार रात चोरों ने मौरा गांव के दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर दो लाख की नगदी व डेढ़ लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर लिए। बुधवार सुबह पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

बीती रात गांव मौरा निवासी राजबल पुत्र माफा के घर में चोर दीवार फांदकर अंदर घुस आए और घर में रखी करीब डेढ़ लाख की नगदी और पचास हजार रुपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

इसके बाद चोर मकान की छत से होते हुए हुए पड़ोसी बिजेंद्र पुत्र खचेडू़ के घर में घुस गये। वहां से अलमारियों के ताले तोड़ कर वस्त्र व दो लड़कियों के दहेज के लिए रखे करीब एक लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के गहने और पचास हजार की नगदी चोरी कर ली।

दोनों ही परिवारों को चोरी होने का पता सुबह चला जब उन्होंने अपने घर में सामान  बिखरा पाया। तलाश करने पर खाली बक्से खेतों में पड़े मिले। दोनों परिवारों के मुखियाओं ने तहरीरदी है।


बता दें कि आठ दिन पहले चोरों ने शिमलाना के ग्राम प्रधान व उसके भाई  के घरों में चोरी को अंजाम देते हुए पांच लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया था। वारदात का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। उधर, एसओ का कहना है कि जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed