{"_id":"57570be24f1c1bb05d9c5549","slug":"predatory-bride-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरी दुल्हन को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरी दुल्हन को पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गंगोह में दूल्हे और उसके परिजनों को बेहोश कर घर का सामान समेट फरार हो रही दुल्हन और उसकी महिला साथी को ग्रामीणों ने पीछा करने के बाद पकड़ लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई। पुलिस ने महिलाओं से चुराई गई नगदी और जेवर बरामद करते हुए पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव सांगाठेडा निवासी अश्वनी ने बताया कि उसका भाई मनोज रविवार को पौढ़ी गढ़वाल के थाना नैथाना अंतर्गत गांव खनूर निवासी एक महिला सोनी से विवाह कर उसे गांव ले आया था।
उसकी पत्नी के साथ उसकी बहन बताने वाली एक अन्य महिला सरोज भी साथ आई थी। सोमवार रात उसका भाई मनोज अन्य परिजनों के साथ घर में सो रहा था, जबकि वह घर के बाहर सो रहा था।
विज्ञापन
रात में करीब 12 बजे उसकी आंख खुली तो वह पानी पीने के लिए भीतर गया। वहां देखा कि घर में सामान बिखरा पड़ा था और मनोज एवं अन्य परिजन बेहोश पड़े थे। दुल्हन और उसकी बहन भी गायब थी।
वह तुरंत सारा माजरा समझ गया और उसने शोर मचा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बेहोश लोगों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया और महिलाओं की तलाश शुरू कर दी।
ये महिलाएं गंगोह स्थित अनाज मंडी के पास दिखाई दी। ग्रामीणों दोनों महिलाओं को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई। उनके पास से 5200 रुपये और जेवर बरामद हुए।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी महिलाओं का चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि महिलाओं के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।