फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Poured acid on woman

महिला पर तेजाब डाला

Tue, 26 Jan 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 26 Jan 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला खानआलमपुरा में एक विवाहिता को संदिग्ध हालात में झुलसने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया कि दहेज की खातिर ससुराल वालों ने मारपीट कर विवाहिता पर तेजाब डाल दिया। पीड़िता के भाई ने थाना जनकपुरी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


खानआलमपुरा की पीपल वाली गली निवासी बिलाल ने बताया कि उसकी बहन शबनम की शादी तीन वर्ष पूर्व मंदिर वाली गली निवासी एक युवक कमर जमाल से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल दहेज के लिए और सामान की मांग करते आ रहे हैं। अब पांच लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


रविवार की रात ससुरालियों ने पहले उसकी बहन के साथ मारपीट की और फिर तेजाब डालकर उसे जला दिया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी उसे दी। बिलाल ने बताया कि जब वह बहन की ससुराल पहुंचा तो वह तेजाब से झुलसी हालत में घर में पड़ी थी और उसकी ससुराल के लोग फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन को अस्पताल ले जाते समय तेजाब उसके हाथों पर लगने के कारण वह भी झुलस गया। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित विवाहिता के भाई ने थाना जनकपुरी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी यशपाल का कहना है कि घटना और महिला के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed