{"_id":"587915614f1c1b8327ba9a15","slug":"post-firing-stones-at-the-inn","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी सराय में पथराव-फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी सराय में पथराव-फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
पथराव के बाद बिखरे पत्थर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में वक्फ बोर्ड की संपत्ति को लेकर चौकी सराय में दो पक्षों में हुए विवाद में बृहस्पतिवार रात जमकर पथराव हुआ। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
शहीद गंज बाजार के पास चौकी सराय से कुछ ही कदमों की दूरी पर स्थित वक्फ बोर्ड की बिल्डिंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि वक्फ बोर्ड की बिल्डिंग में ही वक्फ बोर्ड के मुतवल्ली का कार्यालय बना हुआ है।
पुलिस के अनुसार अक्तूबर में वक्फ बोर्ड की इस संपत्ति के मुतवल्ली नवाब का इंतकाल हो गया। जिसके बाद वजीर अहमद वक्फ बोर्ड से मुतवल्ली का ओहदा लेकर आ गया। लेकिन उसे कार्यालय में नहीं जाने दिया जा रहा था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात लगभग 11 बजे वजीर अहमद अपने साथियों के साथ वक्फ बोर्ड की बिल्डिंग में बने कार्यालय को खोलने के लिए पहुंचा, तो नवाब पक्ष के लोग भड़क उठे। उन्होंने वजीर अहमद का विरोध किया।
जिस पर विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में पथराव शुरू हो गया, जिससे भगदड़ मच गई। पथराव में तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। अभी तक इस मामले में किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।