फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police raised child from the ceremony, CWC strict

पुलिस ने समारोह से उठाया बच्चा, सीडब्ल्यूसी सख्त

Wed, 05 Jul 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 05 Jul 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
पारिवारिक झगड़े में पुलिस ने शादी समारोह से मासूम को जबरन उठा लिया और बिना न्यायपीठ सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किए उसकी मां को सौंप दिया। शिकायत मिलने पर सीडब्ल्यूसी ने बागपत कोतवाली प्रभारी को बच्चे को तत्काल न्यायपीठ के सामने पेश करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


  खेड़की गांव की एक वृद्धा ने न्यायपीठ बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के न्याय प्राधिकारी राजीव यादव, डॉ. कुलदीप त्यागी और मालती शर्मा को दिए शिकायती पत्र में बताया  उसके बेटे की शादी बड़ौत निवासी एक युवती से हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद उनके एक बेटा हुआ। इसके बाद दोनों में झगड़ा होने लगा तो पंचायत के सामने सहमति से दोनों का संबंध विच्छेद करा दिया। इस बीच पौत्र उनके पास ही रह रहा था। महिला ने दूसरी जगह अपनी शादी कर ली। इसके बाद वहां से भी उनका विवाद हो गया। उनका बेटा शराब पीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ झगड़ा करके कुछ दिन पहले फिर से अपनी पहली पत्नी के साथ जाकर रहने लगा। वृद्धा ने बताया उनका सात साल का पौत्र बड़ौत में अपनी बुआ के यहां शादी में गया हुआ था। तीन जुलाई को बागपत कोतवाली पुलिस एकाएक शादी समारोह में पहुंची और मासूम बच्चे को जबरन ले आई।


विरोध करने पर पुलिस ने परिजनों को धमकाया। पुलिस ने बच्चे को फिर से उसकी मां को सौंप दिया। इस शिकायत को न्याय पीठ ने गंभीरता से लिया। न्यायपीठ ने पुलिस को बच्चे को सीडब्ल्यूसी के सामने पेश करने का आदेश दिया। न्यायपीठ ने कहा  पुलिस ने बिना सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किए बच्चा मां को सौंप दिया, यह किशोर न्याय अधिनियम 2015 का उल्लंघन है। पुलिस के खिलाफ  कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed