फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Plunge on Ganga Dashera

संगम में डुबकी लगाकर की मोक्ष की कामना

Mon, 05 Jun 2017 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता Updated Mon, 05 Jun 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
Plunge on Ganga Dashera
नानौता के कुआंखेड़ा संगम पर गंगा दशहरा पर्व पर स्नान करते श्रृद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर क्षेत्र और बाहर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कुआंखेड़ा संगम स्थल पर डुबकी लगाकर मोक्ष और कल्याण की कामना की। हालांकि पुण्य पर्व पर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन


रविवार को ज्येष्ठ शुक्ल मास की दशमी को नानौता क्षेत्र के ग्राम कुआंखेडा में बने पवित्र संगम स्थल पर सुबह से ही महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद दान, पुण्य कर देवालयों में विशेष पूजा अर्चना की तथा हर-हर गंगे का जयघोष किया।
विज्ञापन


इस दौरान दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को हाईवे से उतरकर कई किलोमीटर की पदयात्रा करनी पड़ी। संगम स्थल पर गर्मी में खुले आसमान के नीचे ही बैठना पड़ा। गांव कुआंखेडा के पूर्व प्रधान ओमबीर सिंह, रामेश्वर दत्त शर्मा, विजेंद्र पुंड़ीर, कुलदीप सिंह, विरेंद्र बंसल, केहर सिंह, देवेंद्र सिंह, रामबीर चौहान, सुबोध आदि का कहना है कि संगम स्थल को बने करीब 10 वर्ष से अधिक समय हो गया है, लेकिन आज तक प्रशासन द्वारा न तो यहां बैठने की व्यवस्था की गई है और न ही महिलाओं के कपड़े बदलने तक की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed