फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Petra in two sides, six wounded

दो पक्षों में पथराव, छह घायल

Wed, 21 Jun 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 21 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Petra in two sides, six wounded
पथराव के मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के  नकुड़ में बच्चों के बीच मामूली कहासुनी में एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इसमें एक किशोरी सहित आधा दर्जन लोगों को चोटें आई।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पथराव कर रहे लोगों को भगाया। पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमे में 16 लोगों को नामजद किया गया। एसएसपी बबलू कुमार ने कोतवाली पहुंचकर प्रकरण की जानकारी ली तथा दोषी लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे मोहल्ला बंजारान के मदनी चौक पर एक ही समुदाय के कुरैशी तथा बंजारों ने एक दूसरे पर अचानक पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव से मोहल्ले में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पास ही स्थित मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे अहतेशाम, शाहिद निजामी, कामिल, नवीद पथराव की चपेट में आने से घायल हो गए। जबकि पत्थर गिरने से अपने घर के आंगन में बैठी एक बालिका राहत भी घायल हो गई।

पथराव से करीब दो घंटे पहले मदनी चौक पर एक दुकान के सामने बच्चों में किसी बात को लेकर मारपिटाई हो गई थी। इस पर दुकानदार ने बच्चों को डांटकर भगा दिया था। इससे नाराज कुछ युवकों ने दुकानदार जीशान की पिटाई कर दी।

बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्ष एक दूसरे के सामने आ डटे तथा पथराव कर दिया। जबरदस्त हुए पथराव में दोनों पक्षों ने कांच की बोतलें तर्था इंटों का जमकर प्रयोग किया। 


मामले की गंभीरता के मद्देनजर सीओ अब्दुल कादिर तथा कोतवाल संजय वर्मा ने गंगोह, सरसावा तथा आसपास की पुलिस को मौके पर बुला लिया था। कोतवाल संजय वर्मा की ओर से करीब 150 अज्ञात तथा जीशान, वसीम, हबीब, शाहिद, बुच्चा, इरशाद, गालिब, कामिल, नदीम, अकरम तथा गुफरान सहित 16 लोगों को नामजद कर लोक वस्तु अधिनियम, जान से मारने का प्रयास, शांति भंग करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed