फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Panic attacks

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

Mon, 12 Jun 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 12 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Panic attacks
फायरिंग पर मौके पर आई पुलिस और भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में सांपला रोड पर रंजिश के कारण चार लोगों ने घर लौट रहे एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। व्यक्ति तो बाल-बाल बच गया, लेकिन रात के समय हुई फायरिंग से लोग दहशत में आ गए। 
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। सांपला मार्ग निवासी अब्दुल समद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शनिवार की देर रात करीब 11.15 बजे वह बाहर से घर जा रहा था।
विज्ञापन


जब वह घर के दरवाजे पर पहुंचा तो वहां पहले से खड़े तीन-चार लोगों ने उसे देखते हुए उस पर एक के बाद एक कई फायर कर दिए। उसने घर में घुसकर अपनी जान बचाई।

जबकि, चलाई गई गोलियों में से चार गोली उसके दरवाजे में जबकि तीन गोली दुकानों में लगे शटर में जाकर लगी। फायरिंग की आवाज से आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पीड़ित से घटना की बाबत जानकारी ली। 
पुलिस का कहना है कि अब्दुल समद ने जो तहरीर दी है, उसमें सांपला बक्काल और फुलास अकबरपुर गांव के दो नामजद समेत चार लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed