फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Oops! Real brother was killed

उफ ! सगे भाई को ही मार डाला 

Sun, 02 Sep 2018 11:18 PM IST
ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Updated Sun, 02 Sep 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
Oops! Real brother was killed
पुलिस हिरासत में भाई का हत्यारा। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान के गांव जानखेड़ा में शनिवार रात आपसी कहासुनी में छोटे भाई ने बडे़ भाई की कुदाल से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने रात में ही प्राथमिक स्कूल में छिपे हत्यारोपी को दबोच लिया। सबसे छोटे भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के गांव जानखेड़ा निवासी सतबीर के पुत्र अंकित (26) और सोनू (30) के बीच शनिवार की आधी रात को किसी बात पर बहस हो गई। छोटे भाई ने गुस्से में आकर वहीं रखी कुदाल से सोनू के सिर पर तब तक ताबड़तोड़ वार किए, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। भाई की हत्या कर अंकित फरार हो गया।
विज्ञापन


घर में मौजूद सबसे छोटे भाई सचिन ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली तथा शव को पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने हत्यारोपी अंकित को रात में ही तलाश करते हुए पास ही स्थित प्राथमिक विद्यालय से धर दबोचा। थाना प्रभारी एसके राणा ने बताया कि शनिवार को दिन में घेर में भैंस बांधने को लेकर सोनू ने अपने सबसे छोटे भाई सचिन की पिटाई करते हुए उसका हाथ तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब ग्यारह बजे वह शराब के नशे में घर लौटा। अंकित के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। इस पर अंकित ने तैश में आकर सोनू के सिर पर कुदाल से ताबड़तोड़ हमला किया, जिसमें सोनू की की मौत हो गई। बताया कि घटना के समय दोनों भाई नशे की हालत में थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई सचिन ने थाने पर अंकित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी अंकित को जेल भेज दिया गया है।


इतनी बेरहमी कि हर कोई कांप गया
शराब के नशे में छोटे भाई द्वारा बड़े भाई की हत्या से गांव में हर कोई स्तब्ध है। ग्रामीणों का कहना था कि शराब की लत ने भाई को ही भाई का हत्यारा बना दिया। हत्या बेहद नृशंस तरीके से की। एसओ के अनुसार हत्यारोपी ने मृतक पर इतनी बेरहमी से वार कर रखे हैं कि उसकी खोपड़ी के चिथडे़ उड़े हुए थे। मृतक की हालत देखकर हर कोई कांप गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed