फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   One crook and two soldiers injured, four gangsters arrested

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश और दो सिपाही घायल, चार बदमाश दबोचे

Tue, 15 Aug 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 15 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
One crook and two soldiers injured, four gangsters arrested
मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में देवबंद रोड पर नानौता पुलिस और सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। घेराबंदी के दौरान फायरिंग में दो पुलिसकर्मी और एक बदमाश घायल हो गया।
विज्ञापन


चार अन्य बदमाश फरार हो गए। शामली और हरिद्वार जिले के रहने वाले इन बदमाशों पर कई थानों में  लूट, चोरी समेत अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

एसएसपी बबलू कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि रविवार को नानौता पुलिस और सर्विलांस की टीम लूट और डकैती में वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी की योजना बना रही थी।
विज्ञापन


मुखबिर से सूचना मिली कि देवबंद रोड पर नहर पटरी के पास कुछ हथियारबंद बदमाश खड़े हैं। वे किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद नानौता पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से नहर पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को घिरता देख बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे। उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। बचाव में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की। बदमाशों की फायरिंग में पुलिस के दो आरक्षी तरुण और विपिन घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, पुलिस फायरिंग में एक बदमाश भी घायल हुआ है। पुलिस ने चार बदमाशों को दबोचा, जबकि चार अन्य भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों में अनामुल्ला निवासी भैसानी थानाभवन शामली, आरिफ निवासी बुंटा शामली, इरफान निवासी शामली और राकिब निवासी शामली शामिल हैं।

इन बदमाशों के खिलाफ  नानौता थाने में धारा 395 और 392 में दो मुकदमे दर्ज हैं। इसी थाने में एक मुकदमा धारा 399, 402, 307, 379, 411 और 414 का का है।

रामपुर मनिहारान में दोनों के खिलाफ धारा 307 और 395 के अलग-अलग दो मुकदमे दर्ज हैं। देवबंद थाने में धारा 392 में दो मुकदमे दर्ज हैं। इनके अलावा हरिद्वार के थाना भगवानपुर में धारा 395 में मुकदमा दर्ज है। आरिफ के विरुद्घ नानौता थाने में धारा 25 आर्म्स एकट के तहत एक मुकदमा अलग से दर्ज है।  


पूछताछ में बदमाशों ने नानौता, रामपुर मनिहारान, भगवानपुर, देवबंद आदि जगहों पर लूट और चोरी समेत अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।

उन्होंने फरार हुए साथियों के नाम असलम निवासी शामली, राकिब एवं राणा और रमजान निवासी मंगलौर हरिद्वार बताए हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक पिस्टल 32 बोर और पांच कारतूस, एक तमंचा 315 बोर, तीन कारतूस और एक खोखा, एक पोनिया बंदूक 12 बोर, एक खोखा और तीन कारतूस, एक चाकू, दो बाइकें बरामद की हैं।  एसएसपी ने नानौता पुलिस और सर्विलांस टीम को पुरस्कृत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed