फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   murder for lover

प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर की थी हत्या

Wed, 25 May 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़गांव Updated Wed, 25 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
murder for lover
बड़गांव में हत्याकांड का खुलासा करते सीओ और पकड़े गए हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अंबेहटा चांद गांव में हुए किसान ईश्वर हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर ईश्वर की हत्या की गई थी। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी काटने का दांव, किसान का टूटा हुआ मोबाइल भी बरामद किया है।
विज्ञापन


बता दें कि पांच दिन पूर्व अंबेहटा चांद निवासी 45 वर्षीय ईश्वर सिंह का शव घेर में चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा मिला था। उसके भाई ने गांव की एक महिला समेत चार लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नामजद महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह हत्याकांड में शामिल नहीं मिली।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से केस की जांच की तो कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई। मंगलवार को सीओ देवबंद योगेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि मृतक ईश्वर और संदीप गुर्जर पुत्र भोपाल सिंह निवासी अहमदपुर थाना रामपुर मनिहारान के अंबेहटा चांद की एक महिला से अवैध संबंध थे। इसलिए संदीप, ईश्वर से ईर्ष्या रखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे रास्ते से हटाने के लिए संदीप ने अपने ही गांव के सोनू सैनी पुत्र शीशपाल सिंह के साथ मिलकर ईश्वर की रात को सोते वक्त धारदार हथियारों से हत्या कर दी थी। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दांव और मृतक का टूटा मोबाइल बरामद कर लिया। सीओ ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत करने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट देने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed