{"_id":"586e920f4f1c1b07651593c8","slug":"mukim-extortion-of-11-million-sought-from-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकीम ने जेल से मांगी 11 लाख की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुकीम ने जेल से मांगी 11 लाख की रंगदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
extortion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के मोहल्ला शेखपुरा में रहने वाले मोबाइल रीचार्ज की दुकान करने वाले एक व्यक्ति से मुकीम काला ने जेल से ही चिट्ठी भेजकर 11 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
चिट्ठी में रंगदारी न देने पर बेटे की हत्या किए जाने की धमकी दी गई है। पीड़ित ने एसएसपी को ज्ञापन देकर सुरक्षा की मांग की है। बृहस्पतिवार को मोहल्ला शेखपुरा निवासी एक व्यक्ति ने एसएसपी को बताया कि दो दिन पूर्व उसकेे पास कोई चिट्ठी देकर गया है।
जिसमें लिखा है कि उस चिट्ठी में मुकीम काला का नाम लिखा हुआ है। उसमें कहा गया है कि उसे 11 लाख रुपये पहुंचा दे, नहीं तो उसके बेटे की हत्या कर दी जाएगी। उसने बताया कि वह मोबाइल रीचार्ज की दुकान करता है।
विज्ञापन
उसके पास इतने पैसे नहीं है। कहीं कोई उसके परिवार के साथ कुछ कर न दे। मामले की जानकारी होते ही पुलिस विभाग में खलबली मच गई। पुलिस ने व्यक्ति को सुरक्षा का पूरा आश्वासन दिया और पत्र दे जाने वाले की तलाश के आदेश दिए।
इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। हालांकि ऐसा लग नहीं रहा कि किसी ने रंगदारी के लिए चिट्ठी दी हो। कोई ऐसे ही चलते हुए पर्ची थमा गया है। फिर भी मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
गौरतलब है कि दिसंबर में ही शहर के दो चिकित्सक दंपति से 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। उस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया था।