फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Minor dispute bullets, two injured

मामूली विवाद में चल गई गोलियां, दो घायल 

Mon, 01 Apr 2019 12:41 AM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Mon, 01 Apr 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
Minor dispute bullets, two injured
घायल से मामले की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के सरसावा में किसी बात को लेकर युवकों के दो गुटों में संघर्ष हो गया। एक युवक की टांग में गोली लग गई जबकि गोली लगने से दूसरे युवक का कान फट गया। दोनों पक्षों के लोग घायलों को लेकर सरसावा स्थित अस्पताल पहुंचे, तो वहां भी मारपीट हो गई, जिससे अस्पताल में हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। मामला अलग अलग समुदाय का होने की वजह से कुछ लोगों ने माहौल गरमाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्ती ने ऐसा नहीं होने दिया। 
विज्ञापन


रविवार को कुछ लोग एक युवक को लहूलुहान हालत में लेकर सरसावा थाना पहुंचे। पुलिस ने युवक को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में घायल उमर पुत्र शब्बीर अहमद निवासी ग्राम सलेमपुर ने बताया कि वह शाम करीब 5 बजे अंबाला रोड स्थित अपने बाग में गया था, जहां कुछ युवक शराब पी रहे थे। जब युवकों को शराब पीने से रोका तो एक युवक अजय निवासी भिक्खनपुर ने उस पर फायर झोंक दिया और गोली उसकी टांग में लगी।
विज्ञापन


इसी बीच अस्पताल में घायल युवक के पक्ष के दर्जनों लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ देर बाद आरोपी युवक अजय को उसके पक्ष के लोग घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे, तो पहले से मौजूद लोगों ने अस्पताल के भीतर उस पर हमला बोल दिया। अस्पताल कर्मियों ने बामुश्किल हमलावरों से बचाकर अजय को कमरे में बंद कर दिया। इसी बीच थानाध्यक्ष सरसावा भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय ने पुलिस को दूसरी कहानी बताई। अजय ने बताया कि वह सभी एक साथ बैठे थे, तभी किसी बात पर उमर पुत्र शब्बीर ने उस पर फायर झोंक दिया और गोली उसका कान चीरते हुए निकल गई। इसी बीच उमर दूसरी गोली लोड करने लगा तो वह उमर की ही टांग में जा लगी। थानाध्यक्ष सरसावा सुदेश कुमार ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। आरोपों के साथ मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed