फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Marriage hanged, report report on husband

विवाहिता को फांसी पर लटकाया

Tue, 02 May 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 02 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Marriage hanged, report report on husband
फांसी - फोटो : अमर उजाला
सहारनुपर के बिहारीगढ़ के थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा में ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को फांसी पर लटका कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर थाना पुलिस के साथ ही सीओ और तहसीलदार बेहट भी गांव पहुंचे। 
विज्ञापन


दोनों अफसरों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भर कर पीएम पर भेजा गया। मृतका के भाई की तहरीर पर पति और सास सहित तीन के खिलाफ दहेज हत्या हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वारदात के बाद तीनों लोग फरार है।
विज्ञापन


थाना कोतवाली देहात के गांव आसनवाली निवासी निसार की बेटी रजिया की शादी वर्ष 2014 में बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा में जुबेर के साथ हुई थी। मंगलवार की सुबह रजिया का शव छत के पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने इसकी खबर पुलिस और रजिया के मायके वालों को दी। आनन फानन में थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। इसी बीच सूचना पर मायके वाले और कुछ देर बाद सीओ बेहट बीपी सोलंकी तथा तहसीलदार बेहट योगेंद्र सिंह भी गांव पहुंच गए। 

उनकी मौजूदगी में शव का पंचनामा भर कर उसे पीएम पर भेजा गया। इसी दौरान मृतका के ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हो गए। विवाहिता के भाई प्रवेज ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही कम दहेज को लेकर ससुराली उसकी बहन को प्रताड़ित कर रहे थे।

आज सुबह उन्होंने उसे फांसी के फंदे पर लटका कर हत्या कर दी। तहरीर पर पुलिस ने पति जुबेर, सास रिजवाना और देवर जाबिर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।


महिला के दो वर्ष का एक बेटा भी है। थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed