फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Male skeleton found in the field

खेत में मिला नर कंकाल

Fri, 13 Oct 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 13 Oct 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Male skeleton found in the field
नरकंकाल मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव संभलहेडी में एक खेत में मानव कंकाल पड़ा मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच की। शव का ऊपरी हिस्सा जानवरों द्वारा खाया जा चुका था और नीचे का हिस्सा भी सड़ चुका था।  
विज्ञापन


 पुलिस ने नर कंकाल को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गांव संभलहेड़ी में सुबह ग्यारह बजे जसबीर जब खेत पर गया तो उसने वहां उसने एक आधे नर कंकाल को पड़े देखा।
विज्ञापन


ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी सीपी कठेरिया पहुंचे। शव का ऊपरी हिस्सा ऐसा लगा जैसा जानवरों ने उसे खा लिया हो जबकि नीचे का हिस्सा भी बुरी तरह सड़ने से चारों ओर बदबू फैली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि शव किसी युवक का प्रतीत हो रहा है। वह लोवर पहने हुए था। किसी भी तरह से शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

 ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र से किसी के गायब होने की कोई सूचना नहीं है। ऐसे में यही लगता है किसी ने शव का यहां लाकर जंगल में फेंक दिया होगा। 

 पुलिस का भी यही मानना है कि शव को यहां लाकर डाल दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव एक सप्ताह पुराना           लग रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed