फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lady Don Rano can open several horoscopes

लेडी डॉन रानो खोल सकती है कई बदमाशों की कुंडली 

Thu, 23 Aug 2018 12:00 AM IST
ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Updated Thu, 23 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Lady Don Rano can open several horoscopes
पुलिस की गिरफ्त में आई रानो। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में कांबिंग के दौरान सोमवार की रात को ही पचास हजार के इनामी वाजिद काला की पत्नी रानो को पुलिस ने पकड़ लिया था, लेकिन पुलिस रानो के बारे में खुलासा करने से बच रही है। उसे किसी गोपनीय स्थान पर रखा गया है। माना जा रहा है कि उसके माध्यम से पुलिस कई बड़े बदमाशों पर निशाना साधने की जुगत में है। कुछ बड़े नाम भी सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


ग्राम तुरमतखेड़ी में फरीद के घर पर फायरिंग कर भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने धुनाई कर पुलिस को दे दिया है, जबकि दूसरे को मार डाला था। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से काफी पूछताछ की है और कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिली हैं, लेकिन पुलिस अभी भी 50 हजार के इनामी वाजिद काला की पत्नी जासमीन उर्फ रानो को लेकर पूरी तरह से गोपनीयता बरत रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने रानो को कांबिंग के दौरान ही गन्ने के खेत से पकड़ लिया था। सूत्रों की मानें तो पुलिस के कुछ अधिकारी उससे लगातार पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस को काफी जानकारी हासिल भी हुई है। माना जा रहा है कि रानो को पुलिस अब हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है। उसके माध्यम से पुलिस बड़े इनामियों और अन्य बड़े बदमाशों को टारगेट करेगी। कुछ नाम भी पुलिस को मिल चुके हैं। उससे वाजिद काला के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। अभी पुलिस मामले को पूरी तरह से गोपनीय रखे हुए है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

------------- 
-- खाकी की मिलीभगत भी आ सकती है सामने 
रानो से पूछताछ में खाकी के कई चेहरे भी सामने आ सकते हैं। पुलिस सूत्रों के ही अनुसार जासमीन उर्फ रानो की कई पुलिसकर्मियों से भी मिलीभगत रही है। सूत्रों द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस गतिविधियों की सूचना भी रानो और उसके साथियों को पुलिस महकमे के ही कुछ विभीषण देते रहे हैं। सख्ती से पूछताछ की तो कइयों का नाम उजागर हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले को पूरी तरह से गोपनीय बनाए हुए है। 
------------- 
-- बदमाश दे गए पुलिस और लोगों को गच्चा 
कार में सवार होकर तुरमतखेड़ी में फरीद के घर पर हमला करने के लिए आए बदमाशों की संख्या लोगों ने चार बताई, जबकि बाइक पर सवार बदमाशों की संख्या तीन बताई गई। लोगों से घिरने के बाद सभी बदमाश गन्ने के खेतों में घुस गए। लोगों ने खेतों को घेर लिया। कई थाने की पुलिस, पीएसी खेतों को घेरे रही। फिर भी बदमाश बचकर निकलने में कामयाब हो गए। लोगों ने एक को मौके पर मार दिया, जबकि दूसरे को पकड़ लिया। लेकिन अन्य बदमाश इतनी संख्या को चकमा देकर फरार हो गए।

------------- 
-- पकड़े गए आरोपी से की जाएगी पूछताछ 
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है पकड़े गए आरोपी से अभी पूछताछ नहीं की जा सकी है। उससे पूछताछ की जाएगी। जिससे कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed