{"_id":"58d5654a4f1c1bb6681a728f","slug":"laddu-gopal-statue-stolen-stirred","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
मंदिर में धरने पर बैठे हिंदू समुदाय के लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में शुक्रवार दिन में ही भारतीय डूंडिया मंदिर में रखी लड्डू गोपाल जी (श्री कृष्ण भगवान) की मूर्ति चोरी कर ली गई। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
घटना के विरोध में हिंदू संगठनों के लोग मंदिर के भीतर ही शांतिपूर्वक धरने पर बैठ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तुरंत ही दूसरी मूर्ति मंगाकर विधिविधान के साथ उसकी स्थापना कराई, जिसके बाद ही हिंदू समाज के लोग शांत हुए।
शुक्रवार को शास्त्री चौक स्थित भारतीय डूंडिया मंदिर के पुजारी सुबह करीब 10 बजे मंदिर में पूजा पाठ कराने के उपरांत किसी काम के लिए मंदिर में ताला लगाकर बाहर निकले थे।
विज्ञापन
कुछ समय बाद लौटे तो देखा कि मंदिर के गेट का कुंडा उखड़ा हुआ है। भीतर जाकर देखा तो उन्हें पालने में रखी लड्डू गोपाल जी की पीतल की मूर्ति और दीपक गायब मिला। उन्होंने तुरंत ही मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।
इस बीच सूचना मिलने पर एसडीएम डीपी सिंह, सीओ नरेंद्र सिंह और कोतवाल चमन सिंह चावड़ा मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घटना की बाबत जानकारी ली।
इसी दौरान मंदिर कमेटी के सचिव विकास कुमार, बजरंग दल नेता विकास त्यागी, भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज राणा, बजरंग दल के प्रखंड संयोजक अक्षय, सह संयोजक सन्नी त्यागी, विहिप नेता अमित त्यागी, नितिन राणा, ईशान गौड़ समेत भारी संख्या में हिंदू समाज के लोग वहां पहुंच गए।
घटना के विरोध में हिंदू संगठनों के लोग मंदिर के भीतर ही शांतिपूर्वक धरने पर बैठ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत ही देवबंद से लड्डू गोपाल जी की पीतल की मूर्ति मंगाई और उसे विधिविधान के साथ स्थापित कराया।
कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि मंदिर कमेटी के सचिव विकास की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बता दें कि करीब एक वर्ष पूर्व भी इसी मंदिर में कुछ लोगों ने मंदिर में रखी मूर्ति को खंडित कर दिया था। जिसके चलते नगर में कई दिनों तक तनाव की स्थिति बनी रही थी।