फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Khatakedi controversy over the death of a child

खाताखेड़ी में बच्चे की मौत पर बवाल 

Thu, 07 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 07 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Khatakedi controversy over the death of a child
बेटे की मौत पर बिलखती मां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में बाग में चोरी से आम तोड़ने गए 11 साल के बच्चे की सोमवार को ठेकेदार ने बेरहमी से पिटाई कर दी। मंगलवार की रात बच्चे की मौत हो गई। इससे गुस्साए कॉलोनीवासियों ने बाग में रह रहे ठेकेदार पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


उसे पीटने के साथ ही झोपड़ी और वहां खड़े ट्रैक्टर में आग लगा दी। बाग भी उजाड़ दिया। बीच बचाव को पहुंचे ठेकेदार के दो बेटों की भी लोगों ने जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल तीनों को बचाया। एहतियातन क्षेत्र में पुलिस और पीएसी तैनात है। बच्चे के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाताखेड़ी से सटी कठहल नदीम कॉलोनी में किराये पर रह रही विधवा खैरूनिशा के आठ बच्चे हैं, जिनमें पांच बेटियां और तीन बेटे हैं। इन्हीं में से एक 11 वर्षीय गुलबहार सोमवार की दोपहर पास के ही बाग से आम तोड़ने चला गया।

आरोप है कि ठेकेदार फुरकान ने उसे पकड़कर इतनी बेरहमी से पीटा कि मंगलवार की रात दो बजे उसने दम ही तोड़ दिया। गुलबहार से पिटाई की बात अपनी अम्मी को मौत से एक घंटा पहले बताया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

इसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। गुस्साए मोहल्लेवासियों ने बाग में रह रहे ठेकेदार पर हमला बोल दिया। जमकर पीटने के साथ ही वहां खड़े एक ट्रैक्टर में आग लगा दी, जबकि दूसरे ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की गई।

झोपड़ी को भी आग के हवाले कर दिया गया। मकान में रखी कुर्सियों, चारपाई और बर्तनों को तोड़ा गया। लोगों ने बाग में भी खूब उधम मचाते हुए पेड़ों और आम की फसल को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद ठेकेदार को खैरूनिशा के कमरे पर लाकर बंद कर दिया।

इसी दौरान ठेकेदार के बेटे सिब्बू और फरमान पिता को छुड़ाने के लिए चाकू और तमंचा लेकर पहुंचे, मगर उन्हें भी भीड़ ने पकड़कर पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसपी सिटी संजय सिंह, एएसपी सुनीति ने तीनों को बमुश्किल छुड़ाया और कोतवाली ले आए।


साथ ही बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मौके पर पीएसी और पुलिस बल को तैनात किया गया है। कोतवाली मंडी प्रभारी आरएन सिंह यादव ने बताया कि तीनों पिता और पुत्रों के खिलाफ गुलबहार के भाई शहजाद की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीनों को जेल भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed