फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Keepers of the death of the crushed brick garden

ईटों से कुचलकर बाग के रखवाले की मौत

Mon, 07 Sep 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 07 Sep 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
गंगोह-जंधेड़ा मार्ग स्थित एक बाग के रखवाले की शनिवार रात को ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह उसका खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला टांकान निवासी 45 वर्षीय बीरा और उसके पिता लाल सिंह गंगोह-जंधेड़ा मार्ग स्थित एक बाग में रखवाली करते थे। शनिवार की रात बीरा बाग में अकेला था। रविवार सुबह करीब पांच बजे वह बाग में पहुंचा, तो यहां चारपाई पर बीरा का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। उसके मुंह पर ईंटों से प्रहार किए गए थे। बेटे की लाश को देख वह बदहवास हालत में घर पहुंचा और परिजनों एवं पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


हत्या की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर सीओ योगेंद्रपाल सिंह और एसओ बिजेंद्र सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता ने बताया कि मृतक शराब और नशे का आदि था। पिछले काफी समय से वह अपने दोनों भाईयों से अलग रह रहा था। वह दिन में लोगों से मांग कर अपना गुजारा करता था और रात को बाग में ही सो जाता था। मोहल्ले वासियों के अनुसार कुछ वर्षों पूर्व तक बीरा चोरी-चकारी में लिप्त रहता था। करीब आठ वर्ष पूर्व एक नलकूप पर चोरी के दौरान होदी में गिरने से उसका पैर टूट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब से उसने चोरी छोड़ दी थी। मृतक एक दो दिन पूर्व ही बागड़ यात्रा कर लौटा था। उसने कुछ लोगों के सामने भंडारा देने की बात भी कही थी। आशंका जताई गई की उसके साथ उठने-बैठने वाले किसी व्यक्ति ने ही शराब के नशे में उसकी हत्या कर दी। घटना स्थल पर एक साइकिल के पहियों के निशान मिले है। इन निशानों पर खून भी लगा हुआ है। वहीं पर बरामदे में कच्ची शराब और नमकीन का पाऊच भी पड़ा हुआ था। पुलिस ने मृतक का शव पीएम के लिए भिजवाने के बाद लाल सिंह की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
मल का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed