फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If you see a circle of punks reed field

बदमाशों के दिखाई देने पर घेरा ईख का खेत

Thu, 01 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 01 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
If you see a circle of punks reed field
खेत को घेरे हुए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान के मदनुकी गांव के जंगल में दिन में आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने खेतों की घेराबंदी कर ली। हालांकि खाली हाथ ग्रामीण खेतों के अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव मदनुकी के जंगल में बुधवार की दोपहर एक बजे गांव की एक महिला व दो युवक यहीं के ईश्वरपाल पुत्र पहल सिंह के ईख के खेत में घास काट रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान उन्हें काले कपड़ों में आधा दर्जन बदमाश ईख के खेत में दिखाई दिए। इनके अनुसार सभी के पास बंदूकें और राइफलें थी। इसके बाद ये तीनों शोर मचाते हुए गांव की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत गांव के पास ही होने के कारण देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में     ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।  ग्रामीणों ने ईख के खेत की घेराबंदी कर ली, लेकिन खाली हाथ अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

बालेश्वर, विजय कुमार, बलदेव, अनुज, चंदराम, चरण सिंह, सतीश कुमार, मोतीराम, बलजीत सिंह, महिपाल, विक्की, लीला आदि ग्रामीणों का कहना था कि जिस खेत में बदमाश देखे गए है, उसमें दूर-दूर तक गन्ना खड़ा है।

बदमाशों को देखने वाले विक्की और लीला का कहना है  कि बदमाशों के पास बड़े बैग भी देख गए हैं और सभी काले कपड़े पहने हुए थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी, लेकिन आरोप है कि थाने से एक सिपाही को भी मौके पर नहीं भेजा गया। आरोप है कि रात में भी पुलिस गश्त को नहीं आती। 


ग्रामीण खुद ही जाग कर पहरा दे रहे हैं। उधर, थाने के एसएसआई प्रेम प्रकाश शर्मा का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। सूचना पर पुलिस गांव में भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed