फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   I quit school student in panic

दहशत में आई छात्रा ने स्कूल छोड़ा

Sat, 26 Nov 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 26 Nov 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
I quit school student in panic
दहशत में छात्रा। - फोटो : BBC
सहारनपुर के नानौता में  छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने पर मोहल्ले से भगाए गए दुकानदार को फिर से मोहल्ले में देखते ही पीडि़ता दहशत में आ गई है। छात्रा ने घर से निकलना और स्कूल जाना तक बंद कर दिया।
विज्ञापन


परेशान छात्रा के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की धेवती ननिहाल में रहकर पढ़ रही थी। इसी साल 27 मार्च को नौ वर्षीय छात्रा मोहल्ले के ही एक अधेड़ दुकानदार के पास परचून का सामान लेने गई थी।
विज्ञापन


इसी दौरान दुकानदार ने छात्रा को दुकान के अंदर बुलाकर सामान देने का बहाना बनाकर दुकान का शटर डाल दिया। इसके बाद उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन शोर होने पर आसपास के काफी संख्या मोहल्लेवासी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद छात्रा को बाहर निकाला गया और आरोपी दुकानदार लोगों से माफी मांगता हुआ फरार हो गया था। उस वक्त पीड़ित छात्रा के नाना द्वारा इस मामले में थाने पर तहरीर देकर आरोपी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी,

लेकिन नगर के कुछ जिम्मेदार लोगों द्वारा इस मामले में बिना किसी कार्रवाई के आपसी समझौता कराते हुए आरोपी दुकानदार को बालिका की शादी होने तक नानौता से बाहर रहने का फरमान सुनाया था।

इसके बाद दुकानदार दुकान बंद करके चला गया था, लेकिन पिछले तीन दिन से दुकानदार फिर से मोहल्ले में वापस आ गया और दुकान पर बैठने लगा।

उधर पीड़ित छात्रा ने बृहस्पतिवार को को आरोपी दुकानदार को देख लिया तो वह दहशत में आ गई। उसने घर पहुंच कर स्कूल जाने व घर से बाहर निकलने से मना कर दिया। परिजनों द्वारा छात्रा के साथ जब पूछताछ की गई तो छात्रा फिर से दहशत में दिखाई दी। 


इसके बाद पीड़ित छात्रा के नाना ने पूर्व में आयोजित पंचायत में शामिल लोगों को पूरा मामला बताया तो वे भी पल्ला झाड़ गए। जिसके बाद छात्रा के नाना ने थाने पर  तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर धेवती की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उधर, एसओ सैयद हैशामुद्दीन का कहना है कि तहरीर मिल गई है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed