फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Huff on lifting the Bhim Army worker

भीम आर्मी के कार्यकर्ता को उठाने पर हंगामा

Tue, 13 Jun 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 13 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Huff on lifting the Bhim Army worker
एसएसपी से मिलने पहुंचे भीम आर्मी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में बेहट के ग्राम पठेरवा से पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने भीम आर्मी के एक और कार्यकर्ता को रात में उठा लिया। जिस पर लोगों ने हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन


पहले बेहट थाने का घेराव किया, फिर सहारनपुर पहुंचकर एसएसपी आवास पर हंगामा किया।मामला बढ़ता देख पुलिस ने उसे छोड़ दिया। देहात कोतवाली पुलिस और एसआईटी की टीम ने रात में बेहट के ग्राम पठेरवा में दबिश देकर अजय को हिरासत में लेकर सहारनपुर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने अजय को भीम आर्मी का सक्रिय सदस्य बताया और उससे पूछताछ शुरू कर दी। सुबह होने तक पूरा हंगामा हो गया। लोग एकत्रित होकर पहले बेहट थाना पहुंचे और थाना का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने पुलिस पर जबरन अजय को उठाकर लाने का आरोप लगाया। थाना अधिकारियों ने अजय के थाना पर न होने की बात कही तो लोग भड़क उठे। उन्होंने पुलिस पर बेगुनाह को किसी गंभीर मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए छोड़ने की मांग की।

अधिकारियों ने किसी प्रकार समझा बुझा कर शांत किया। उसके बाद लोग एकत्रित होकर एसएसपी कार्यालय पर पहुंच गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। पुलिस पर दलितों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया और आंदोलन की चेतावनी दी।

इसी दौरान बसपा के जोन प्रभारी नरेश गौतम भी अन्य पदाधिकारियों जनेश्वर प्रसाद, मियां बबलू जैदी के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने बेगुनाह लोगों की रिहाई की मांग की।


उन्होंने कहा कि अजय छात्र है और रुड़की में पढ़ाई कर रहा है। घटना वाले दिन भी वह रुड़की में था। उसका भीम आर्मी से कोई संबंध नहीं है। पुलिस ने उसे भीम आर्मी का कार्यकर्ता समझकर पकड़ लिया है। लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने दोपहर बार अजय को छोड़ दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed