फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   High alert in Saharanpur after terrorist input in Kawand yatra

कांवड़ यात्रा में आतंकी इनपुट के बाद सहारनपुर में हाईअलर्ट

Tue, 11 Jul 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 11 Jul 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
High alert in Saharanpur after terrorist input in Kawand yatra
गंतव्य की ओर बढ़ते कांवडिए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में कांवड़ मेले में आतंकी इनपुट आने से पुलिस और प्रशासनिक महकमे में खलबली मची हुई है। मुजफ्फरनगर के आतंकी को पकड़े जाने के बाद कांवड़ मेले की गंभीरता को देखते हुए सहारनपुर में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


सहारनपुर में पहले से ही आतंकी गतिविधियां होती रही हैं। ऐसे में कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारी टेंशन में आ गए हैं। कांवड़ मेले के लिए आ रहे आतंकी इनपुट पर कांवड़ यात्रा शुरू होते ही जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


आतंकी गतिविधियों को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों टेंशन में आ गए हैं। जम्मू में मुजफ्फरनगर का आतंकी पकड़े जाने के बाद से महकमे में खलबली मची हुई है। सहारनपुर में पहले से ही आतंकी गतिविधियां रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां के मोहल्ला खाताखेड़ी में कुछ वर्ष पूर्व आतंकियों ने छह विदेशियों को बंधक बनाकर कई दिनों तक रखा। बाद में आतंकियों को गिरफ्तार कर विदेशी नागरिकों को सकुशल छुड़ा लिया गया था।

आतंकवादियों द्वारा संसद पर किए गए हमले के दौरान प्रयोग की गई कार सहारनपुर की ही थी। खुफिया विभाग लगातार शासन को सहारनपुर में आतंकी स्लीपर सेल के होने की भी सूचनाएं देता आ रहा है।


लगभग तीन साल पहले सहारनपुर से लश्कर ए तैयबा के एक आतंकी को गिरफ्तार किया जा चुका है। देवबंद से भी पिछले साल संदिग्ध आतंकी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आतंकी गतिविधियों के चलते सहारनपुर को संवेदनशील माना जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed