फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   He made notes of five hundred organically

पांच सौ के नोट ने कराया बवाल

Mon, 14 Nov 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 14 Nov 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
He made notes of five hundred organically
बवाल के बाद मौके पर आई पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में घंटाघर के पास अंबाला रोड स्थित एक ढाबे पर पांच सौ रुपये के नोट को लेकर जमकर बवाल हुआ। एक ओर से पत्थर फेंके गए, तो दूसरी ओर से कांच की बोतलें बरसीं, जिससे अंबाला रोड पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


इस संघर्ष में ढाबे पर काम करने वाले तीन कर्मचारी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को किसी प्रकार संभाला। रविवार की शाम लगभग अंबाला रोड स्थित गुरुनानक ढाबे पर कुछ युवक खाना खाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


खाना खाने के बाद युवकों ने 500 रुपये का नोट ढाबा संचालक को दिया। ढाबा संचालक अमरजीत सिंह का कहना है कि उन्होंने पांच सौ का नोट बंद होने के कारण लेने से इंकार कर दिया। उन्होंने उनसे खुले 280 रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन आरोपियों ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि उन्हें 220 रुपये तुरंत वापस चाहिए। उन्होंने इससे इंकार कर दिया और उनसे बाद में आकर पैसे देने के लिए कहा।

लेकिन आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी तथा अपने अन्य साथियों को फोन करके ढाबे पर बुला लिया। लोगों ने आते ही पथराव शुरू कर दिया।

ढाबे पर पथराव शुरू होते ही भगदड़ मच गई। ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों को पत्थर लगे और ढाबे का सामान टूट गया। जिस पर ढाबा कर्मचारियों ने वहां रखीं कोल्ड ड्रिंक की कांच की बोतलों फेंकनी शुरू कर दी।

इससे सड़क पर भगदड़ मच गई। घंटाघर से लेकर पूरी रोड खाली हो गई। दूर-दूर तक जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही पथराव एवं बोतलें बरसा रहे लोग भाग खड़े हुए।

इस संघर्ष में ढाबे पर काम करने वाले मस्तूक, इंताफ और नजूर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की सहायता ली जा रही है।


अपर पुलिस अधीक्षक सुनीति का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। दो हमलावरों को चिह्नित कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज निकलवाई गई हैं, अन्य लोगों की भी पहचान कराई जा रही है।  इस पूरे प्रकरण में जो लोग भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed