{"_id":"58066d364f1c1b434b702f1e","slug":"government-wheat-and-rice-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहट के पठानपुरा गांव के लोगों ने सरकारी गेहूं और चावल से भरी यूटिलिटी वैन पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेहट के पठानपुरा गांव के लोगों ने सरकारी गेहूं और चावल से भरी यूटिलिटी वैन पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 19 Oct 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी चालक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बेहट के पठानपुरा गांव के ग्रामीणों ने सोमवार की रात सरकारी गेहूं एवं चावल से भरी यूटिलिटी वैन को पकड़ लिया। मगर, अंधेरा होने के कारण राशन माफिया चमका देकर भाग निकला, जबकि ग्रामीणों ने यूटिलिटी समेत चालक को सूचना पर पहुुंची पुलिस को सौंप दिया।
इस मामले में आपूर्ति विभाग द्वारा कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। फरार राशन माफिया गांव कंबोहमजरा का रहने वाला बताया जा रहा है। गांव पठानपुरा के ग्रामीणों ने रात दस बजे सरकारी गेहूं एवं चावल से भरे बोरों से लदी यूटिलिटी संख्या-यूपी 11 टी/7656 को क्षेत्र के राशन विक्रेता के
घर के पास से गुजरते हुए रोक लिया। ग्रामीणों की भीड़ ने यूटिलिटी के चालक एवं उसमें सवार सरकारी राशन की खरीद फरोख्त करने वाले एक माफिया को भी धर दबोचा। हालांकि वह अंधेरे का लाभ उठाकर ग्रामीणों को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की भीड़ सरकारी राशन से भरी यूटिलिटी को चालक समेत एक घेर में ले आई और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक से सरकारी गेहूं एवं चावल का लदान करने संबंधी जानकारी की और उसके बाद चालक को यूटिलिटी समेत कोतवाली ले आई।
रात में ही इस पूरे मामले की जानकारी एसडीएम बेहट डॉ. सुरेश कुमार को दी गई थी। उनके निर्देश पर आपूर्ति विभाग के अधिकारी सुबह कोतवाली पहुंचे और चालक से बातचीत करने के बाद गांव पठानपुरा में राशन विक्रेता के स्टॉक की जांच करने गए।
ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव राशन विक्रेता ने यह गेहूं एवं चावल कंबोहमजरा निवासी एक व्यक्ति को बेचा था। आपूर्ति विभाग के अधिकारी राशन विक्रेता को बचाने का प्रयास कर रहे है।
मंगलवार की देर शाम तक इस मामले में आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी। चालक एवं राशन के बोरे से लदी यह यूटिलिटी पुलिस के कब्जे में है।