फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   girl shot in pleasure firing

हर्ष फायरिंग में गोली लगी

Thu, 18 Feb 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 18 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
girl shot in pleasure firing
घुड़चढ़ी के दौरान बुधवार की रात हर्ष फायरिंग में गोली लगने से किशोरी घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पीड़िता के पिता का आरोप है कि युवकों ने जानबूझ कर उसकी बेटी को गोली मारी है। पुलिस ने उसकी तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में बुधवार की रात 9.30 बजे गांव के नरेंद्र के बेटे प्रशांत की घुड़चढ़ी हो रही थी। इस दौरान युवक बैंडबाजों पर बज रहे धुन पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे। घुड़चढ़ी देख रही खानचंद की 13 साल की बेटी काजल को अचानक गोली लग गई। गोली लगते ही वह जख्मी होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन



इससे मौके पर अफरातफरी का आलम हो गया। पीड़ित परिवार तुरंत काजल को लेकर छुटमलपुर के नर्सिंग होम पहुंचा, जहां से उसे सीएचसी फतेहपुर भेज दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद काजल को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक हर्ष फायरिंग के दौरान किशोरी को गोली लगी है। वहीं, वहीं, पीड़िता के पिता खानचंद ने गांव के तीन युवकों सिंटू एवं पिंटू और सन्नी के खिलाफ जानबूझ कर बेटी को गोली मारने के आरोप में तहरीर थाने में दी है। इस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


रंजिश में चलाई गोली
पीड़ित खानचंद का कहना है कि उसकी आरोपियों के साथ रंजिश चल रही है। वे उसके बेटे को मारना चाहते थे और उसी पर गोली चलाई थी कि जो कि बेटी को लग गई।

हालांकि एसओ ब्रिजेश कुशवाहा ने बताया कि प्राथमिक जांच में गन पाउडर नहीं आया है। आतिशबाजी छुड़ाने के दौरान बच्ची घायल हुई है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed