फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Found the body of missing man

लापता युवक का शव मिला

Thu, 31 Dec 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा Updated Thu, 31 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Found the body of missing man
अंबाला रोड पर ग्राम पिलखनी के समीप थाना क्षेत्र के ग्राम ब्राह्मण माजरा में आबादी से सटे गन्ने के खेत में बुधवार की शाम एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतक ब्राह्मण माजरा से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित अलीपुरा गांव का निवासी था। उसकी गला घोटकर हत्या की गयी थी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक के गले पर अखबार लिपटा हुआ था ताकि उंगलियों के निशान न आ सके। वहीं, मृतक की पहचान छिपाने के उद्देश्य से चेहरे पर किसी भारी वस्तु से बुरी तरह वार किए गए थे।
विज्ञापन


बुधवार को ब्राह्मण माजरा में आबादी से मिले सुरेंद्र शर्मा के खेत में जब मजदूर गन्ना छीलने के लिए घुसे तो उन्हें एक युवक का शव पड़ा मिला। उन्होंने खेत मालिक को सूचना दी। खेत में शव मिलने की सूचना पर भीड़ इकट्ठा होने लगी। इसी बीच एक युवक ने मृतक की पहचान समीप के गांव अलीपुरा के सूफियान के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर उसके परिजन भी आए। मृतक के पिता फारूख ने बताया कि मृतक उसका तीसरे नंबर का पुत्र सूफियान (21 वर्ष) था, जो रविवार 27 दिसंबर की शाम करीब चार बजे घर से निकला था। तब से उसका को कोई अतापता नहीं था। सोमवार को उन्होंने उसके लापता होने की सूचना थाने पर दी थी।

फारूख ने बताया कि मृतक यमुनानगर में वैल्डिंग का काम करता था। बीते 20-25 दिनों से गांव आया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक के गले पर अखबार का कागज लिपटा हुआ था तथा चेहरे पर किसी भारी वस्तु से बुरी तरह से वार किए गए थे।


 सम्भवत: हत्यारों का मकसद चेहरे की पहचान छिपाने का था।  मौके पर आए एसओ बीपी सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही सबूत तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed