फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five Excise to be Excise Officer

आबकारी अधिकारी बनकर वसूली करते पांच दबोचे

Sat, 25 Mar 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 25 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Five Excise to be Excise Officer
पकड़े गए फर्जी आयकर अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में आबकारी अधिकारी बनकर रौब गालिब करके शराब की सरकारी दुकानों से अवैध वसूली करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से तीन तमंचे, कारतूस एवं दो चाकू बरामद हुए है।
विज्ञापन


 शुक्रवार को कल्पना टॉकीज के पास स्थित शराब की दुकान पर एक बुलेरो गाड़ी आकर रुकी। उसमें से चार युवक उतरे और एक कार चालक गाड़ी में ही बैठा रहा। चारों युवकों ने दुकान पर पहुंचकर अपने आपको एक्साइज इंस्पेक्टर बताते हुए कागजों की जांच शुरू कर दी। स्टॉक रजिस्टर की चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


एक के बाद एक करके उन्होंने चार दुकानों पर चेकिंग की और सभी दुकानदारों से तीन से पांच हजार रुपये की वसूली शुरू कर ली। सरकारी दुकान संचालक ने इसकी सूचना आबकारी अधिकारियों एवं कुतुबशेर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों लोगों को धर दबोचा। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से बुलेरो कार के अलावा तीन तमंचे, कारतूस एवं दो चाकू बरामद हुए।

पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम विक्रांत धामा निवासी ग्राम कस्तला थाना इंचौली, मोहित उर्फ विपाशु निवासी ग्राम मंडावली, फलावदा, सोनू निवासी ग्राम जेवरी, कंकरखेड़ा, कुलदीप निवासी ग्राम मंडावली, फलावदा तथा शैलेंद्र सैनी निवासी ग्राम पछाली पट्टी, फलावदा बताया।


कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कालरा ने पूछताछ के बाद बताया कि  सोनू नाम का युवक कार का चालक बन गया और चारों युवक एक्साइज इंस्पेक्टर बनकर छापामारी के नाम पर वसूली कर रहे थे। पकड़े गए पांचों युवक 25 से 30 वर्ष की उम्र के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed