फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   First bring the head, then will the funeral

पहले सिर लेकर आओ, तभी करेंगे अंतिम संस्कार

Tue, 23 May 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 23 May 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
First bring the head, then will the funeral
एसएसपी के पास पहुंचे ग्रामीण और विधायक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में  लापता चल रहे क्षेत्र के किसान सुभाष की सिरकटी लाश पोस्टमार्टम के बाद बुड्ढाखेड़ा गांव में पहुंची तो परिवार वालों के साथ ही ग्रामीणों ने पुलिस और अधिकारियों से मांग की कि पहले सिर तलाश करके लाओ, उसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


देर शाम तक पुलिस और अधिकारी ग्रामीणाें को समझाने का प्रयास करते रहे। मगर वे जिद पर अड़े रहे। बता दें कि लापता किसान की तलाश कर रही पुलिस को हिंडन के अंदर बोरे में बंद सिर कटी लाश मिली थी।
विज्ञापन


बाद में शव की शिनाख्त गांव बुड्ढाखेड़ा के सुभाष के रूप में हुई थी। सोमवार शाम चार बजे जैसे ही सुभाष का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो बिना सिर के शव को देख कर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिवार वालों और अन्य ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि पहले कटा हुआ सिर लाकर दिया जाए। इसके बाद ही पूरे शरीर के साथ संस्कार किया जाएगा।

ग्रामीणाें का गुस्सा देख एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ मुकेश मिश्रा, एसडीएम मनोज कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी वेदपाल गिरी भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे।

अफसरों ने कहा कि वह शव का अंतिम संस्कार कर दें। हत्यारोपी हर हाल में पकड़े जाएंगे। लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। भाजपा विधायक देवेंद्र निम भी पहुंचे।

रामपुर मनिहारान, सरसावा, नकुड़ थानों की पुलिस बुला ली गई। पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी कर्ण सिंह, कल्याण सिंह, जितेन्द्र कुमार, मेघराज सिंह, बिरम सिंह आदि मौजूद रहे।

उधर, सोमवार को रामपुर मनिहारन के विधायक देवेंद्र निम के नेतृत्व में लोग एकत्रित होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्राम बुड्ढा खेड़ा निवासी 58 वर्षीय सुभाष 18 मई की सुबह 4 बजे सरकारी नलकूप पर पानी चलाने के लिए गया था।

रविवार को हिंडन नदी में एक बोरे में उसका सिर कटा शव मिला था। इस मामले में विधायक देवेंद्र निम ने एसएसपी से मृतक का सिर बरामद करवाए जाने की मांग की है। जिससे परिजन मृतक के शरीर का अंतिम संस्कार कर सकें।


एसएसपी से मिलने वालों में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, राजेंद्र कुमार, वेदपाल, विक्रम, बिरमपाल, करण सिंह, प्रदीप, नेत्रपाल, डा. महक सिंह, देशराज, राधेश्याम, ब्रह्म सिंह, अर्जुन सिंह, पीतांबर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed