फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fires changed for five years

पांच साल से सुलग रही थी बदले की आग

Wed, 21 Jun 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 21 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fires changed for five years
दोहरे हत्याकांड के बाद बिलखती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर बड़गांव के लुकादड़ी गांव में पांच वर्ष पूर्व सुभाष पुत्र खचेडू व उसके बेटे अजय फौजी की हत्या भी ठीक इसी अंदाज में हुई थी। तभी से मृतक सुभाष के बेटों एवं भतीजों की दिलों में बदले की चिंगारी धधक रही थी जो मंगलवार को दोहरे हत्याकांड के रुप में सामने आई।    
विज्ञापन

        
पुलिस के अनुसार गांव लुकादड़ी में 12 बीघा जमीन को लेकर वर्ष 2012 में सुभाष व महावीर के बीच खूनी रंजिश में सुभाष व उसके फौजी बेटे काला उर्फ विजय की गांव के मंदिर के समीप दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।
विज्ञापन


मृतक सुभाष के भाई अजीत ने महावीर, सतवीर, जगवीर पुत्रगण शंकर अमरपाल, साधू, गौरव, अंकित निवासी लुकादड़ी सहित करीब दस लोगों को नामजद किया था। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 दो वर्ष पहले ही आरोपी महाबीर, सतबीर आदि कोर्ट से बेल पर आए थे। हत्याकांड के बाद से ही मृतक सुभाष के परिजनों के अंदर बदले की ज्वाला धधक रही थी। आरोपियों के बेल पर आने के बाद तो यह और तेज हो गई थी।

बताया जाता है कि बाप-बेटे की हत्या का मुकदमा आखिरी स्टेज पर चल रहा था शीघ्र कोर्ट का फैसला आना था, लेकिन सुभाष के परिजन खुद ही इंतकाम लेने का मन बना चुके थे। 

रविवार को मृतक सुभाष के भतीजे विवेक पुत्र अजीत की शादी हुई थी। इसमें विवेक व उसका भाई रिंकू दोनों सेना से छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। घर में कल ही आयी नई नवेली दुल्हन को भी उन्होंने पूरी योजना के तहत मंगलवार की सुबह ही उसके घर भेज दिया।

शादी के दूसरे दिन ही महावीर पक्ष से बदला लेने के लिए मृतक सुभाष के परिजनों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर महावीर के परिवार का जो भी सामने आया उसे अपना शिकार बना डाला।

इस जघन्य वारदात के बाद मामले में हत्यारोपी बनाए विवेक व रिंकू की मां सलोचना को फौजी बेटों के बदला लेने पर गर्व है। एसएसपी बबलू कुमार के समक्ष सलोचना ने साफ कहा कि फौजी घर पर हो या सीमा पर वह अपने दुश्मन से बदला जरूर लेता है।


मेरे बेटों ने भी आज यह बदला ले लिया है जिसका हमें कोई अफसोस  नहीं हैं। अगर बेटे बदला नहीं लेते तो वह खुद उनको मार कर जेल  चली जाती। मृतक सुभाष की पत्नी भी बेटों द्वारा पति व बेटे की हत्या का बदला लेने पर खुशी जाहिर कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed