{"_id":"5a9aed2c4f1c1b78028b759b","slug":"fierce-assault-on-girls-coloring","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों को रंग लगाया तो हो गया बवाल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़कियों को रंग लगाया तो हो गया बवाल
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में होली खेलती महिलाएं और युवती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में सदर कोतवाली के मोहल्ला द्वारिकापुरी में होली के दिन लड़कियों को रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी महिलाओं ने दौड़ा लिया। पुलिस ने आधा दर्जन महिलाओं को हिरासत में लिया, जिन्हें शाम को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
होली पर फाग वाले दिन लोग एक दूसरे पर रंगों की बरसात कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ला द्वारिकापुरी में कुछ लोगों ने मोहल्ले की लड़कियों पर रंग लगा दिया। इस पर लोग भड़क उठे। दो पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई।
सूचना मिलते ही हसनपुर पुलिस चौकी से उपनिरीक्षक अमित कुमार मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि मोहल्ले की महिलाओं ने पुलिस को ही दौड़ा लिया। मामला बिगड़ते देख कोतवाली से पुलिस बुलाई गई और छह महिलाओं को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जिस पर शाम को पुलिस ने महिलाओं को उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। उधर, थाना कुतुबशेर के गांव रूपड़ी कपूरपुर में दुल्हेंडी की शाम को दो पक्षों में उधार के रुपयों के लेकर विवाद हो गया।
दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायल बहार सिंह, ईवा उसका पुत्र नीशू तथा दूसरे पक्ष के शुभम और सोनू को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद पुलिस ने चारों का चलान कर दिया।
होली पर जमकर बरसे रंग
सहारनपुर में महानगर में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। होली पर जमकर रंग बरसे और खूब अबीर गुलाल उड़ाया। छुटपुट घटनाओं को छोड़कर त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
लोगों ने अपने घरों, पार्कों और रिश्तेदारों और दोस्तों के घर जाकर जमकर होली खेली। कई जगहों पर डीजे सिस्टम लगाकर महिलाएं, बच्चे, युवा और बड़े बुजुर्ग डांस करते हुए नजर आए। पूरे शहर रंगों से सरोबार हो गया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
रंग से होली खेलने के पश्चात दोपहर बाद महानगर में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई जगहों पर होली मिलन और होली मेले लगाए गए, जिसमें शहर के लोगों ने हिस्सा लिया।
उधर, पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए रखे। सड़कों पर जगह-जगह पुलिस फोर्स तैैनात रही। डायल-100 गाड़ियों के अलावा निजी वाहनों में पुलिस गश्त करती रही। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पैनी नजर रही।