{"_id":"581b824a4f1c1bab31437c37","slug":"dig-s-wife-jewelry-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी की पत्नी के जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीआईजी की पत्नी के जेवर चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर, शालीमार एक्सप्रेस से जम्मू से सहारनपुर आ रहीं डीआईजी एसएसबी मानवेंद्र सिंह नेगी की पत्नी के बैग से चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण एवं नगदी चोरी कर लिए। चोरी का संदेह ट्रेन कोच के टीटी और अटेंडेंट पर लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है।
जम्मू में तैनात डीआईजी एसएचक्यू एसएसबी मानवेंद्र सिंह नेगी की पत्नी किरन नेगी बुधवार की शाम को शालीमार ट्रेन से अपने बच्चों अदिति एवं कनिष्का के साथ जम्मू से सहारनपुर आ रही थी।
उनके भाई सूरज कुमार ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे जब ट्रेन अंबाला कैंट स्टेशन पहुंची तो टीटी प्रभाकर कुमार एवं कोच अटेंडेंट राम प्रकाश उनकी बहन का पर्स लेकर उनकी बर्थ पर आए और यह उन्हें बाथरूम में मिला है।
विज्ञापन
जब उनकी बहन किरन नेगी ने पर्स खोलकर देखा तो पर्स में रखे आभूषण हीरे का मंगलसूत्र, हीरे के कान के टॉप्स, सोने की बाली एवं सोने का मंगलसूत्र तथा नगदी समेत 2.89 लाख रुपये का सामान गायब हो चुका था।
उन्होंने आरोप लगाया कि पर्स में उन्होंने टिकट भी नहीं रखा था, क्योंकि उन्होंने ई-टिकट बुक कराया था। उन्होंने रेलवे के ही कर्मचारियों पर उनका सामान चोरी करने का संदेह जाहिर करते हुए टीटी प्रभाकर कुमार एवं अटेंडेंट राम प्रकाश के खिलाफ थाना जीआरपी में एफआईआर दर्ज करा दी है।
डीआईजी की पत्नी के आभूषण चोरी हो जाने और आरोप रेलवे कर्मचारियों पर लगाए जाने से सहारनपुर स्टेशन पर हड़कंप मच गया। रेलवे अधिकारी एवं जीआरपी के अधिकारियों ने इस बारे में आरोपियों से भी पूछताछ की।
जीआरपी प्रभारी आशुतोष ने बताया कि शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर अंबाला जीआरपी को भेज दिया गया है। कारण, घटना अंबाला के आसपास हुई थी। पीड़ित रुड़की की रहने वाली हैं।
उधर, अंबाला और सहारनपुर के बीच ट्रेन में जहरखुरानी गिरोह भी सकि्रय है। त्योहारी सीजन में अपने घर लौटते लोगों को यह गिरोह निशाना बनाते है।