फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DIG's wife jewelry theft

डीआईजी की पत्नी के जेवर चोरी

Fri, 04 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 04 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
DIG's wife jewelry theft
crime demo - फोटो : MID DAY
सहारनपुर, शालीमार एक्सप्रेस से जम्मू से सहारनपुर आ रहीं डीआईजी एसएसबी मानवेंद्र सिंह नेगी  की पत्नी के बैग से चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण एवं नगदी चोरी कर लिए। चोरी का संदेह ट्रेन कोच के टीटी और अटेंडेंट पर लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है।    
विज्ञापन

 
जम्मू में तैनात डीआईजी एसएचक्यू एसएसबी मानवेंद्र सिंह नेगी की पत्नी किरन नेगी बुधवार की शाम को शालीमार ट्रेन से अपने बच्चों अदिति एवं कनिष्का के साथ जम्मू से सहारनपुर आ रही थी।
विज्ञापन


उनके भाई सूरज कुमार ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे जब ट्रेन अंबाला कैंट स्टेशन पहुंची तो टीटी प्रभाकर कुमार एवं कोच अटेंडेंट राम प्रकाश उनकी बहन का पर्स लेकर उनकी बर्थ पर आए और यह उन्हें बाथरूम में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उनकी बहन किरन नेगी ने पर्स खोलकर देखा तो पर्स में रखे आभूषण हीरे का मंगलसूत्र, हीरे के कान के टॉप्स, सोने की बाली एवं सोने का मंगलसूत्र तथा नगदी समेत 2.89 लाख रुपये का सामान गायब हो चुका था।

उन्होंने आरोप लगाया कि पर्स में उन्होंने टिकट भी नहीं रखा था, क्योंकि उन्होंने ई-टिकट बुक कराया था। उन्होंने रेलवे के ही कर्मचारियों पर उनका सामान चोरी करने का संदेह जाहिर करते हुए टीटी प्रभाकर कुमार एवं अटेंडेंट राम प्रकाश के खिलाफ थाना जीआरपी में एफआईआर दर्ज करा दी है।  
   
डीआईजी की पत्नी के आभूषण चोरी हो जाने और आरोप रेलवे कर्मचारियों पर लगाए जाने से सहारनपुर स्टेशन पर हड़कंप मच गया। रेलवे अधिकारी एवं जीआरपी के अधिकारियों ने इस बारे में आरोपियों से भी पूछताछ की।


जीआरपी प्रभारी आशुतोष ने बताया कि शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर अंबाला जीआरपी को भेज दिया गया है। कारण, घटना अंबाला के आसपास हुई थी। पीड़ित रुड़की की रहने वाली हैं।

उधर, अंबाला और सहारनपुर के बीच ट्रेन में जहरखुरानी गिरोह भी सकि्रय है। त्योहारी सीजन में अपने घर लौटते लोगों को यह गिरोह निशाना बनाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed