{"_id":"5908c7a94f1c1bbf6f4414dd","slug":"crooks-shoot-women-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने महिला को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने महिला को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 02 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
shoot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में कुतुबशेर थाना क्षेत्र में कारगिल गेट पर रात में बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक पर अपने पति के साथ जा रही महिला को गोली मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
सोमवार की रात लगभग 10 बजे मोहल्ला खाताखेड़ी के जैन कालोनी निवासी शमा परवीन अपने पति शमीम के साथ बाइक द्वारा एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी। उसके साथ उसकी भाभी भी थी।
जब वह ईदगाह रोड पर कारगिल गेट के पास पहुंचे तभी बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और शमा परवीन को गोली मार दी। गोली महिला के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन
लोगों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपी तेज गति से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में शमीम ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।