फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crooks arrested in police encounter

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

Wed, 07 Sep 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 07 Sep 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Crooks arrested in police encounter
पकड़ा गया बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के गांव खानपुर के जंगल से मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


पकडे़ गए बदमाश ने पूछताछ में बताया कि वे नगर के कपड़ा व्यापारी से लूट करने की फिराक में थे। पकड़ा गया बदमाश गांव सलेमपुर का बताया जा रहा है। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में पुलिस पार्टी भी बाल बाल बच गई।

मंगलवार को देर शाम थाना गंगोह की पुलिस ने क्षेत्र के गांव खानपुर में मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


पकडे़ गए बदमाश पुनीत के पास से पुलिस ने दो तमंचे और एक बाइक बरामद की है। जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए दो बदमाश फरार हो गए। इनमें से एक भूरा गांव का जावेद और दूसरा तुरमतखेडी का सरवेज बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाश ने बताया कि वे नगर के एक कपड़ा व्यापारी से लूट करने की फिराक में थे। इसके लिए उस व्यापारी की तीन दिनों से रैकी कर रहे थे।

कोतवाल यशपाल धामा ने बताया कि पुलिस कल से इन बदमाशों के पीछे पड़ी थी। फरार बदमाशों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। मुठभेड़ में कोतवाल के साथ ही कांस्टेबल अभिषेक, सन्नी, अजय और अनिल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed