{"_id":"5824c1e64f1c1bf47eb3a83f","slug":"couple-jewelry-bikes-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति से जेवर, बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति से जेवर, बाइक लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 11 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद के भायला गांव के समीप बृहस्पतिवार को दो बदमाशों ने एक दंपति से सोने के कुंडल और बाइक लूट ली। इतना ही नहीं कुछ दूर चलने के बाद बदमाशों ने एक युवक से भी बाइक और हजारों की नगदी लूटी।
बाद में बदमाश उसी युवक को दंपति से लूटी पुरानी बाइक थमाकर फरार हो गए। मुजफ्फरनगर के गांव कुटेसरा निवासी महताब पुत्र शिद्दा अपनी पत्नी मुंसीरीना और छोटे पुत्र हारिस के साथ बाइक से देवबंद के भायला चिकित्सक से दवाई लेने आया था।
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लौटते एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। तमंचे तानते हुए मुंसीरीना से कानों के सोने के कुंडल तथा महताब से बाइक लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
करीब दो किमी आगे बदमाशों ने सामने से बाइक पर आ रहे देवबंद के गांधी कालोनी निवासी अतर सिंह के पुत्र अनुज से तमंचों से आतंकित कर 11 हजार की नगदी और बाइक लूट ली। साथ ही उसे महताब से लूटी गई पुरानी बाइक देकर फरार हो गए।
एक साथ लूटपाट की दो वारदातों की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की पीड़ितों से पूछताछ की।
कोतवाल आरएन सिंह यादव ने कहा कि दोनों मामलों की जांच कराई जा रही है। बता दें कि बुधवार को बालाजी विहार कालोनी में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से सोने के कुंडल लूटे थे।