फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Couple ate poison, young man's death, maiden serious

युगल ने जहर खाया, युवक की मौत, युवती गंभीर

Mon, 22 May 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट Updated Mon, 22 May 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात एक प्रेमी युगल ने खुद को कमरे में बंद कर जहर खा लिया। परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए जहां प्रेमी की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका की हालत गंभीर है। परिजन रात में ही युवक के शव को गांव ले आए और बिना कानूनी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन


बताया गया कि इस गांव के एक युवक का पड़ोस की युवती से पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने विरोध किया। प्रेमी युगल शादी करना चाहता था, लेकिन परिजन इसके लिए राजी नहीं थे।
विज्ञापन


प्यार पर बंदिशें लगने से परेशान प्रेमी युगल शनिवार की रात परिजनों से छिपते छिपाते मिला और खुद को एक कमरे में बंद कर दोनों ने जहर खा लिया। रात करीब एक बजे परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। दोनों को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद युवक का शव गांव ले आए और बिना कानूनी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कालरा का कहना है कि ऐसी कोई घटना उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed