{"_id":"e31a9cf1b4dde5884e70387246a84efd","slug":"cop-s-son-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के बेटे को मारी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही के बेटे को मारी गोली
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 18 Sep 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर क्षेत्र में शहर के वीआईपी क्षेत्र माने जाने वाले कोर्ट रोड पर पार्श्वनाथ पुलिस बूथ से कुछ ही दूरी पर ही बुधवार रात बाइक पर दोस्त के साथ जा रहे सिपाही के बेटे को गोली मार दी गई। माना जा रहा है कि बाइक के पीछे से ही एक दूसरी बाइक पर सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
कोर्ट रोड पर किरण प्लाजा की ओर यह घटना बुधवार रात करीब सवा दस बजे हुई। शाहजहांपुर चेकपोस्ट पर तैनात कांस्टेबल चेतराम का बेटा राहुल कुमार और उसका दोस्त मिशन कंपाउंड से पुलिस लाइन स्थित आवास की ओर जा रहे थे। बाइक राहुल का दोस्त चला रहा था और राहुल पीछे बैठा था। जब इनकी बाइक किरण प्लाजा की ओर पहुंची तो उसी समय दोनों को पीछे कुछ आवाज सुनाई दी। इसके बाद ही एक बाइक बराबर से निकली जिस पर दो युवक नजर आए।
कुछ ही देर बाद राहुल को पेट दर्द हुआ और खून निकलता हुआ महसूस हुआ तो उसे पता चला कि गोली मार दी गई है। राहुल की सूचना पर पहले उसका बड़ा भाई और फिर अन्य परिजन पहुंचे। राहुल को पास के ही एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां से जिला अस्पताल गए और फिर जोली ग्रांट देहरादून ले जाया गया। देहरादून में बेटे का इलाज करवा रहे कांस्टेबल चेतराम ने बताया कि अब उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बेटे का सीटी स्केन करवाया गया है। इसमें पेट के दाहिनी हिस्से में गोली का कुछ हिस्सा फंसा हुआ नजर आया है। उन्होंने कहा कि बेटे से पूछा गया लेकिन उसका कहना है कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। उधर, थाना सदर प्रभारी एके सिंह का कहना है कि अब तक इस मामले की तहरीर नहीं आई है।