{"_id":"587683564f1c1bab78ba8c05","slug":"commotion-manipulating-at-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ पर हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़ पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Thu, 12 Jan 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ के मामले में युवकों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूशन पढ़ने आई छात्रा के साथ छेड़छाड़ किए जाने के मामले में भीम आर्मी से जुड़े कुछ लोग आरोपी युवकों की तलाश करने के दौरान एक कॉलेज में पहुंच गए, जिससे हंगामा हो गया। इस दौरान कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया तभी उक्त लोग वहां से वापस गए।
मंगलवार को सैनपुर गांव की छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए नगर में आई थी। लौटते समय कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की जिसकी शिकायत उसने घर जाकर की। जानकारी मिलने पर बुधवार को छात्रा के परिजन भीम आर्मी संगठन से जुड़े कुछ लोगों के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवकों की तलाश करते-करते इंडस्ट्रियल इस्टेट स्थित एक कॉलेज में पहुंच गए।
युवकों की भीड़ को देख कॉलेज स्टॉफ घबरा गया और तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस कॉलेज पहुंची और उक्त लोगों से घटनाक्रम की जानकारी ली। बताया गया है कि छात्रा छेड़छाड़ करने वाले युवकों को जानती नहीं है।
विज्ञापन
केवल शक के आधार पर उसके परिजन युवकों की तलाश करते-करते कॉलेज में पहुंचे। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने की बात कहकर वहां से वापस भेजा। बता दें कि रेलवे रोड पर कई स्कूल हैं और कॉलेज की छुट्टी होने के समय आवारा किस्म के लड़के छात्राओं के साथ छेड़खानी करते हैं।
कुछ दिनों पूर्व नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय सिंघल ने कोतवाल चमन सिंह चावड़ा के स्वागत समारोह में उनका ध्यान इस ओर आकर्षित कराया था। लेकिन आज तक यहां छुट्टी के समय पुलिस ड्यूटी नहीं लगाई गई।
कच्ची शराब के साथ दो पकड़े, जेल भेजे ः देवबंद। कोतवाली पुलिस ने चंदेना कोली गांव में छापामारी कर यहीं के रहने वाले करेशन और जोगेंद्र को कच्ची शराब बनाते गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक दोनों लोग गांव में एक खाली जगह में कच्ची शराब निकालने की भट्टी चला रहे थे। मौके से 50 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिेेेक रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।