युवती ने ऐसा क्या किया, जो 13 साल के बच्चे ने लगा ली फांसी, सुसाइड नोट पढ़कर रो देंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गंगोह में कक्षा छह के छात्र ने परिजनों की गैरमौजूदगी में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
छात्र की जेब से सुसाइड नोट और 200 रुपये मिले। सुसाइड नोट में छात्र ने मोहल्ले की ही एक युवती और महिला पर ब्लैकमेल करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है, उधर घटना के बाद से आरोपी महिला और युवती घर से फरार है।
मोहल्ला मखदूमजहां में रहने वाले रविंद्र का 13 साल का बेटा निखिल नगर के ही एक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। बुधवार को वह घर पर अकेला था। शाम करीब छह बजे उसके भाई विपिन ने निखिल के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो वह अंदर से बंद था।
काफी देर तक अंदर दरवाजा नहीं खोला गया तो वह घबरा गया और उसने अन्य परिजनों की मदद से दरवाजा तुड़वाया दिया। अंदर निखिल पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने तुरंत निखिल को नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
उन्होंने पानीपत में काम करने वाले रविंद्र एवं पुलिस को घटना सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक छात्र की जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट एवं 200 रुपये मिले।
पढ़िए मासूम ने क्या लिखा था सुसाइड नोट में
छात्र के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। रात 9 बजे उसके पिता एवं अन्य परिजन घर पहुंचे। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया और शव को पंचनामा भरने के बाद पीएम के लिए भेज दिया।
सुसाइड नोट के आधार पर परिजनों ने मोहल्ले की ही एक युवती पूजा एवं महिला दीपा पर मृतक छात्र को ब्लैकमेल करने, शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा ने बताया की आरोपी महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनके घर पर दबिश दी गई थी, लेकिन वे घटना के बाद से ही फरार है। उनकी तलाश की जा रही है। उनके पकड़े जाने के बाद ही मामले से पर्दा उठ सकेगा।