फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Class 7 student and a love affair?

कक्षा 7 का छात्र और प्रेम प्रसंग ?

Thu, 22 Dec 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 22 Dec 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Class 7 student and a love affair?
मृतक बालक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद के महतौली गांव में सातवीं कक्षा के छात्र राजन की हत्या के तरीके को देखकर पुलिस प्रेम प्रसंग में हत्या होने का शक जाहिर कर रही है। जबकि मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ में पुलिस के सामने प्रेम प्रसंग की बाबत कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन


आखिर राजन की हत्या किसने और क्यों की? यह सवाल पुलिस से लेकर उसके परिजनों और ग्रामीणों की भी समझ में नहीं आ रहा है। हालांकि पुलिस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग को मानकर चल रही है और उसी दिशा में जांच भी शुरु कर दी है।
विज्ञापन


लेकिन पुलिस अधिकारियों की माने तो न तो राजन के परिजनों और न ही ग्रामीणों से पूछताछ में प्रेम प्रसंग की बाबत कोई जानकारी सामने आई है। सीओ नरेंद्र राणा का कहना है कि हत्या के तरीके को देखकर ही यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि राजन की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ की माने तो राजन घर से इतनी दूर स्वयं नहीं गया बल्कि उसे वहां बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि खुलासे के लिए एसओजी समेत छह टीमों को लगाया गया है। दावा है कि एक या दो दिन में घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।


वहीं, कोतवाल चमन सिंह चावड़ा का कहना है कि राजन का पिता अमर दूसरे गांव में कोल्हू पर काम करता है। पूछताछ में किसी से रंजिश की बात भी सामने नहीं आई है। राजन की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।

राजन के परिजनों से पूछताछ में यह भी पता लगा कि उसका मोबाइल खराब हो गया था। जिसे उसने ठीक होने के लिए देवबंद में किसी दुकान पर दे रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed