{"_id":"576c2ded4f1c1bb40cb47f68","slug":"children-in-conflict-firing-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में फायरिंग, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में फायरिंग, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Was shot and wounded.
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारन क्षेत्र के गांव शिवदासपुर में नमाज पढ़कर लौट रहे दो पक्षों में बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी। जिससे एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र के ग्राम शिवदासपुर में रात साढ़े आठ बजे लोग नमाज पढ़कर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि मुंतजिर और मुर्सलीन पक्ष के बच्चों के किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बच्चों के विवाद में बड़े भी कूद पड़े।
पहले तो दोनों पक्षों में बीच बचाव करा दिया, लेकिन कुछ देर बाद फिर से दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और संघर्ष हुआ। ग्रामीणों के अनुसार इसी दौरान गांव का प्रधान अफजाल और उसका भाई इरशाद उर्फ भूरा भी वहां पहुंचे और दोनों पक्षों में बीच-बचाव कराने का प्रयास किया,
विज्ञापन
लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने। इसी दौरान एक गोली प्रधान अफजाल के भाई इरशाद को लगी और उसकी जांघ को भेदती हुई पार हो गई। सूचना प पुलिस मौके पर पहुंची और घायल इरशाद को रामपुर मनिहारान के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां से चिकित्सकों ने इरशाद की गंभीर हालत को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने गांव पहुंचकर पूछताछ की। फिलहाल गांव में पुलिस तैनात है। जबकि गोली चलाने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है।