{"_id":"537163f4886299bcc28f86354b19bd65","slug":"brother-killed-himself-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई का कत्ल कर खुद भी दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई का कत्ल कर खुद भी दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 17 Sep 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के खानआलमपुरा में मामूली विवाद में बड़े भाई ने पहले छोटे भाई की सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी, इसके बाद में उसने ढमोला के पास ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली।
एक ही परिवार में दो सगे भाइयों की मौत से मातम छा गया। दोनों मृतकों के शव घंटों तक जिला अस्पताल की मोर्चरी में ही पड़े रहे। दोनों पक्षों की ओर से क्षेत्र के लोग पुलिस पर पोस्टमार्टम और अन्य कार्रवाई की बजाय आपसी समझौते का दबाव बनाते रहे। लेकिन, पुलिस के दबाव में शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया।
थाना जनकपुरी क्षेत्र के खानआलमपुरा वाली गली स्थित घर में बड़े भाई अशरफ (48) ने मंगलवार की रात तीन बजे नीचे के कमरे के बाहर सो रहे छोटे भाई अफजाल (38) के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर गला रेतकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद अशरफ, उसकी बीवी अफसाना और बेटा मुजम्मिल (16) फरार हो गए।
विज्ञापन
थाना के ठीक सामने स्थित क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात के बाद प्रभारी बीएम यादव के अलावा सीओ द्वितीय अमित नागर और एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। यहां खून से लथपथ अफजाल के शव को जिला अस्पताल भिजवाया गया।
इस घटना के बाद पुलिस की टीमें आरोपी अशरफ और उसके परिवार की खोजबीन कर ही रही थी कि पुलिस को सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली कि पुल से आगे की ओर ढमोले के पास रेलवे ट्रैक पर गर्दन कटा हुआ शव पड़ा हुआ है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की तो वह यह जानकर दंग रह गई कि ट्रेन के नीचे कटकर दम तोड़ने वाला वही आरोपी अशरफ है, जिसने कुछ घंटे पहले ही छोटे भाई की गला रेतकर हत्या की है। शव को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया।
अस्पताल में दोनों पक्षों के परिजन और लोग पहुंचे। वहां दोपहर कई घंटे तक शव मोर्चरी में ही पड़े रहे, क्योंकि दोनों पक्ष दोनों भाइयों की मौत होने का तर्क देते हुए पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई नहीं चाहते थे। बाद में पुलिस के दबाव में दोपहर बाद ही पोस्टमार्टम करवाए गए।