फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bloody conflicts over the transaction, stone throwing

लेनदेन को लेकर खूनी संघर्ष, पथराव

Wed, 14 Jun 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 14 Jun 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bloody conflicts over the transaction, stone throwing
संघर्ष में हुए घायल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद के मोहल्ला टपरी और भायला रोड पर सौ-सौ रुपये के लेन देन को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। दोनों घटनाओं में पथराव हुआ और जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को बमुश्किल शांत किया। मंगलवार को मोहल्ला अब्दुलहक (टपरी) निवासी वसीम और नौशाद के बीच सौ रुपये के लेन देन को लेकर कहासुनी के बाद गाली गलौज और फिर जमकर मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


जब दोनों पक्षों के लोगों को मारपीट की जानकारी हुई तो वह भी लाठी डंडों से लैस होकर वहां पहुंच गए और एक दूसरे से भिड़ गए। इतना ही नहीं दोनों पक्षों की ओर से पथराव भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें वसीम उर्फ मुन्ना, असलम, आसिफ जबकि दूसरे पक्ष का नौशाद और गुलजार घायल हो गए। असलम के परिजनों का आरोप है कि कुछ दिनों पूर्व नौशाद से कुछ रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। जिन्हें चुका दिया गया।

मंगलवार को नौशाद ब्याज के नाम पर सौ रुपये मांगने लगे। मना करने पर उसने मारपीट की। जबकि दूसरे पक्ष के नौशाद का आरोप है कि उक्त लोग मोहल्ले में गलत धंधे करते हैं जिनकी जानकारी वह पुलिस को देता है इसी की रंजिश के चलते उक्त लोगों ने कहासुनी के बाद उन पर पथराव कर दिया।


बाद में पुलिस व पीएसी के जवानों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। 
वहीं, भायला रोड पर भी सौ रुपये के लेन देन को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। जिसमें कल्लू की पत्नी नजमा व उसका बेटा शाहनवाज घायल हो गया। नजमा के मुताबिक भतीजे सोनू ने उधार के सौ रुपये मांगने पर साथियों के साथ पहले गाली गलौज की। जब विरोध किया तो उक्त लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। यहां भी पुलिस के पहुंचने पर स्थिति शांत हो सकी। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों घटनाओं में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed