{"_id":"5792721b4f1c1b3c50c4c190","slug":"blackmailing-million-lawsuit-on-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकमेल कर दस लाख मांगने पर मुकदमा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लैकमेल कर दस लाख मांगने पर मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
ब्लैकमेल
सहारनपुर के ज्वालानगर निवासी बीके मक्कड़ पुत्र शांति स्वरूप को कुछ लोग कई महीने से ब्लैकमेल कर रहे थे। आरोप है कि वह उसे दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे थे।
कार्रवाई से बचने के लिए दस लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मना करने पर फोन पर धमकियां दी जाती थी। एसएमएस करके भी दबाव बनाने का प्रयास किया गया। पीड़ित का दावा है कि यदि पुलिस मोबाइल डिटेल निकलवाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
आरोप है कि ब्लैकमेल करने वालों की मांग जब पूरी नहीं हुई तो उन्होंने घर में घुसकर मारपीट भी की। शिकायत नगर कोतवाली में की तो कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी को शिकायती पत्र दिया गया। वहां भी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
उन्हें कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने नुमाइश कैंप निवासी सुनील कुमार और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच कर रही है।