{"_id":"a65f8ee24613c760bee2d0be3c17ac2d","slug":"bikers-gang-robbed-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स गैंग ने फिर की लूट की वारदात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स गैंग ने फिर की लूट की वारदात
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
Updated Wed, 06 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ बाइक सवार छह बदमाशों ने तांगे से गांव लौट रही महिलाओं से 10 हजार रुपये की नकदी और जेवर लूट लिए। विरोध करने पर तांगा चालक और महिलाओं से मारपीट की गई। दिनदहाड़े लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
मंगलवार दोपहर तीन बजे गांव बुड्ढाखेड़ा निवासी तांगा चालक रहमान तांगे में कुछ महिला सवारियों को लेकर गांव लौट रहा था। रास्ते में काजियों के बाग के समीप पीछे से दो बाइकों पर आए छह बदमाशों ने तांगे के आगे बाइक अड़ा कर जबरन उन्हें रोक लिया।
इसके बाद बदमाशों ने हथियारों से आतंकित करते हुए एक महिला जहीदा से 10 हजार रुपये की नकदी लूट ली। इसके अलावा जहीदा और एक अन्य महिला बस्सों के कानों से कुंडल भी झपट लिए। विरोध करने पर तांगा चालक और महिलाओं के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
छीनाझपटी और मारपीट के दौरान एक महिला सुनीता और तीन बच्चे बुशरा, रेशमा और फरमान भी तांगे से नीचे गिरकर चोटिल हो गए। शोरशराबा सुनकर लोगों को आता देख बदमाश फरार हो गए।
घायल महिलाएं और तांगा चालक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। दिनदहाड़े लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह यादव ने बदमाशों की तलाश में दबिशें डाली जा रही है।
युवक को लूटा
नानौता। ग्राम ढाकादेई निवासी रविंद्र पुत्र धर्मसिंह ने मंगलवार को थाने पर तहरीर देकर बताया कि सोमवार की शाम करीब 7.30 बजे वह अपने गांव में जा रहा था।
इसी दौरान तीन बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए तमंचे के बल पर उससे 20 हजार रुपये की नकदी लूट ली। रविंद्र ने बताया कि पहचान होने पर पंचायत में बदमाश को बुलाया गया, लेकिन उसने फिर भी लूटे रुपये नहीं लौटाए।