फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike mechanic turned vehicle thief

बाइक मैकेनिक निकले वाहन चोर

Mon, 21 Mar 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 21 Mar 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
थाना सदर पुलिस ने एक ऐसे अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो बाइक मिस्त्री की दुकान चलाने की आड़ में चुराकर लाए गए वाहनों को पलभर में काटकर बेच डालते थे।
विज्ञापन


तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से एक दर्जन बाइकें भी बरामद की हैं। थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे ने बताया कि पेपर मिल चौकी इंचार्ज संजीव कुमार यादव ने एक सूचना पर टीम के साथ मिलकर विश्वकर्मा चौक पर चेकिंग अभियान में चोरी की बाइक सहित योगेंद्र निवासी जुड्डी थाना नकुुड़, योगेश निवासी बांदूखेड़ी थाना नकुड़ को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


बरामद बाइक दो दिन पूर्व ही पेपर मिल रोड से ही चुराई गयी है। पूछताछ में पकड़े गए दोनों वाहन चोरों ने अपने तीसरे साथी नकुड़ के ही मोहल्ला जोगियान निवासी सलमान उर्फ काला उर्फ डोम्मी को भी गिरोह में शामिल बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों का खुलासा सुनकर चौंक गई पुलिस ः आरोपियों ने खुलासा किया कि तीनों की बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। इसकी आड़ में तीनों वाहन चोरी करते हैं और चुराए गए वाहनों को अपनी दुकान पर लाकर काटकर और दूसरी बाइकों में पार्ट्स को फिटकर उन्हें बेच डालते हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि दबिश देकर तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।


सदर पुलिस के मुताबिक तीनों की निशानदेही पर पुलिस को चोरी की गई कुल 12 बाइकें बरामद की। इस गैंग ने उत्तराखंड और हरियाणा के शहरों में भी वाहनों की चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed