फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhima Army's "Ravan" arrested

भीम आर्मी का "रावण" गिरफ्तार

Fri, 09 Jun 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 09 Jun 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bhima Army's "Ravan" arrested
पुलिस गिरफ्त में भीम आर्मी का संस्थापक चंद्रशेखर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 सहारनपुर में  जातीय हिंसा के मुख्य आरोपी भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण को 28 दिन बाद एसटीएफ ने  हिमाचल प्रदेश के चंबा के डलहौजी में सुभाष चौक से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


देर रात एसटीएफ के उसे लेकर सहारनपुर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। उधर, चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। संवेदनशील गांवों और इलाकों में पुलिस  फोर्स तैनात कर दी गई है। अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने फिर से जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।
विज्ञापन


चंद्रशेखर उर्फ रावण को मेरठ एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे डलहौजी के सुभाष चौक से गिरफ्तार किया।
रावण के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था और उस पर 12 हजार का इनाम घोषित किया था।

सहारनपुर में जातीय हिंसा के बाद सुर्खियों में आई भीम आर्मी सेना के प्रमुख चंद्रशेखर को सहारनपुर पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ को भी तलाश थी। चंद्रशेखर डलहौजी में ठहरा हुआ था। सुभाष चौक की पार्किंग पर उसकी गाड़ी खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही चंद्रशेखर सुबह गाड़ी के पास पहुंचा तो वहां मेरठ एसटीएफ ने उसे धर दबोचा। जानकारी डलहौजी पुलिस को दी और उसे अपने साथ ले गई। रावण कितने दिनों से डलहौजी मेें ठहरा हुआ था, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

सूचना पर चंबा के एएसपी वीरेंद्र ठाकुर भी डलहौजी पहुंचे। डीएसपी सागर चंद्र ने इसकी पुष्टि की है। उधर, एसपी वीरेंद्र तोमर ने बताया कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद बीते बुधवार शाम को डलहौजी आया था। वह यहां कहा रुका था, इसकी जांच की जा रही है।

 सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के बाद सुर्खियों में आई भीम आर्मी सेना के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण की लोकेशन सहारनपुर पुलिस और एसटीएफ मिलकर भी पता नहीं कर पा रही थी। चंद्रशेखर एक के बाद एक अपने ऑडियो सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल कर रहा था।

एक ऑडियो वायरल करते हुए सहारनपुर के डीएम और एसएससी के बारे में आपत्तिजनक शब्द भी कहे थे। चंद्रशेखर की लगातार बढ़ रही गतिविधियों को देखते हुए डीआईजी ने चंद्रशेखर समेत भीम आर्मी के तीन और पदाधिकारियों पर भी 12-12 हजार का इनाम घोषित किया था।

बताया जा रहा है कि उसकी दो गर्लफ्रेंड हैं, इनमें से एक की मदद से पुलिस उस तक पहुंची। चन्द्रशेखर के खिलाफ सहारनपुर कोतवाली देहात में नौ मई की हिंसा के चार मुकदमे दर्ज हैं।


डीएम पीके पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार चंद्रशेखर को पुलिस सहारनपुर लेकर आ रही है। इस दौरान अफवाहों पर लगाम कसने के लिए मोबाइल पर इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed