फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bally's head and put it on its progeny, stress

बल्ली पर लटकाया गोवंश का सिर, तनाव

Wed, 30 Mar 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 30 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bally's head and put it on its progeny, stress
hangama - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह गीतांजलि विहार कॉलोनी में खेल के लिए इस्तेमाल होने वाले मैदान में बल्ली पर गोवंश का सिर लटका मिलने से तनाव पैदा हो गया।
विज्ञापन


इस घटना के बाद इस कॉलोनी में रहने वाले दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में तीन थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बवाल होने से पहले ही बल्ली पर लटके अवशेष को कब्जे में लिया और दोनों पक्षों के लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों और मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।
गीतांजलि विहार स्थित मैदान में सुबह कुछ लोग खेलने के लिए पहुंचे तो लकड़ी की बल्ली पर बछड़े का सिर देखा।

कुछ ही देर में इस घटना की खबर पूरे इलाके में फैल गई और कालोनी में रहने वाले दो समुदायों के लोग जुटना शुरू हो गए। कुछ ही दूर में नगर कोतवाली, देहात कोतवाली और मंडी थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां नगर कोतवाल संजय पांडेय और देहात कोतवाली प्रभारी सुभाष राठौर ने भीड़ को वहां से हटाया। इसके बाद पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बल्ली पर लटके बछडे़ के सिर को जब्त किया गया। पुलिस की टीमों ने दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत की तो पता चला कि यह हरकत कॉलोनी के ही रहने वाले इरफान ने की थी। 

वहीं नगर कोतवाली के गढ़ी मलूक मार्ग स्थित मालवीय नगर में वकीला की डेयरी है। इसमें उसने भैंस और गाय पाली हुई हैं। पास ही गीतांजलि विहार में बच्चों के खेलने के मैदान में गड़ी लकड़ी की बल्ली पर मंगलवार गोवंश का सिर लटकने को लेकर तनाव बढ़ना शुरू हुआ। वकीला ने पुलिस को बताया कि उसकी गाय का बछड़ा मर गया था। गाय दूध देना न छोड़ दे, इसलिए बछड़े को प्रतीक के रूप में लटकाया गया था। एक-दो दिन से गाय भी डेयरी में उत्पात मचा रही थी और सवेरे ही यहां से निकल गई थी। 
वकीला और उसके बेटे इरफान के अनुसार चार पांच दिन पहले ही बछड़े की मौत हो गई थी। 
गाय ने पुलिस टीमों को दौड़ाया 
सहारनपुर। गीतांजलि विहार में तनाव के बीच मैदान पर पहुंची गाय ने भी पुलिस टीमों की नाक में दम कर दिया। पहले पहले तो तनाव दूर करने के लिए दोनों पक्षों के लोगों को हटा रही थी लेकिन बाद में अपने बछड़े का यह हश्र देखकर बिगड़ी गाय को कंट्रोल करना मुश्किल हो गया।

गाय मैदान से निकलकर कालोनी की गलियों में दौड़ती रही। पुलिस टीमों ने बमुश्किल खुद को गाय से बचाया। बाद में इरफान की मां वकीला ने उसे किसी तरह शांत किया। क्षेत्र के कुछ लोग और हिंदू संगठन गाय को गौशाला में भिजवाने की मांग करते रहे। मगर बाद में गाय वकीला को ही दी गई।


आरोपी को किया गिरफ्तार
सहारनपुर। कोतवाली पुलिस ने मृत अवशेष को जब्त करने के बाद घटना के विरोध के बीच माहौल शांत करने के लिए आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया। नगर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि माहौल बिगाड़ने के मामले में फिलहाल शांतिभंग में कार्रवाई की जा रही है। घटना के पीछे किसी खुराफाती या धार्मिक भावनाओं को आहत करने की नीयत की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed