{"_id":"57e035e44f1c1b223aa83749","slug":"at-the-time-of-the-murder-of-the-wife-and-son-had-become-yahoo-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी-बेटे की हत्या के समय हैवान बन बैठा विजय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी-बेटे की हत्या के समय हैवान बन बैठा विजय
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
आरोपी विजय को ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में कार में पत्नी और बेटे के शव के साथ बेसुध मिले विजय कुमार को लेकर पुलिस अब तक स्पष्ट तो नहीं है, मगर अफसरों का मानना है कि इस हृदय विदारक घटना को उसी ने अंजाम दिया है।
पुलिस की जांच में यह बात सामने आ रही है कि विजय ने नशे की हालत में इस वारदात को अंजाम दिया है। इसका मतलब है कि नशे ने विजय को हैवान बना डाला।
उधर, विजय का कहना है कि उससे किसी व्यक्ति ने लिफ्ट ली और उसने कार में बैठा लिया। थोड़ा आगे आने के बाद उसने विजय को नशीला पदार्थ दे दिया और जब उसे होश आया तो उसकी पत्नी और बेटे की लाश उसके सामने थी।
हालांकि पुलिस अब तक इस कहानी को पचा नहीं पाई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आई कहानी पर यकीन करें तो हरियाणा के करनाल निवासी विजय ने मासूम बेटे कृष्णा और पत्नी सीमा का गला रेता। दोनों का कत्ल करने के बाद वह उन्हें कार में ही लेकर चल दिया।
विज्ञापन
अपने घर से 26 वर्षीय पत्नी सीमा एवं सात वर्षीय पुत्र कृष्णा को अपनी कार में लेकर हरिद्वार घूमने के लिए निकला, लेकिन रास्ते में ही उनके बीच ऐसा क्या हुआ कि वह कातिल बन बैठा? पुलिस ने उसे हेड़ा गांव के निकट सड़क से कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया।
कार से उसकी पत्नी और बेटे के शव भी बरामद कर लिए गए। पुलिस के अनुसार जिस समय विजय को पकड़ा उस समय वह नशे में था। पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर उसका उसका मेडिकल चैकअप कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी पल्स ठीक बताई। खरोंच के अलावा चोट के भी कहीं कोई निशान नहीं मिला। चिकित्सकों ने नशे की हालत पर भी संदेह जताया।